फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three year old dispute resolved, road construction started

Etah News: तीन साल पुराना विवाद सुलझा, शुरू हुआ मार्ग का निर्माण

Fri, 23 May 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 23 May 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
Three year old dispute resolved, road construction started
मिरहची। क्षेत्र के गांव भटपुरा उर्फ नगला देवसन और मेंहनी के लोगों के बीच विवाद होने पर संपर्क मार्ग का निर्माण नहीं हो पा रहा था। इससे यह मार्ग अभी तक कच्चा था। ब्लाॅक प्रमुख की पहल के बाद शुक्रवार को विवाद निपटने पर निर्माण कार्य शुरू कराया गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मेंहनी के मजरा भटपुरा के बीच करीब ढाई किमी की दूरी है। दोनों गांव को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग कच्चा है। इसके निर्माण को कई बार प्रयास किया गया, लेकिन हर बार दोनों गांव के लोगों के बीच विवाद होने पर निर्माण नहीं हो सका। विवाद के तूल पकड़ने और मारपीट की नौबत आने पर निर्माण कार्य रोक दिया गया।
विज्ञापन

इस कारण तीन साल से प्रस्तावित काम बंद था। ब्लॉक प्रमुख रवि वर्मा की पहल पर शुक्रवार को दोनों गांव के लोगों की पंचायत बुलाई गई। इसमें दोनों गांव के लोगों की बात सुनने पर ब्लॉक प्रमुख ने उनको सड़क निर्माण के लाभ के बारे में बताया। दोनों गांव के लोगों का एक-दूसरे के गांव में आना-जाना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूरी कम होने पर भी समय अधिक लगता है। बारिश के दिनों में परेशानी होती है। सड़क के निर्माण के बाद आवागमन सरल हो जाएगा। इस पर दोनों गांव के लोग मान गए। पंचायत में सहमति बनने पर दोपहर बाद संपर्क मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed