{"_id":"6505f3ffcf4315036a006a36","slug":"three-thousand-taken-from-the-family-in-the-name-of-medical-treatment-of-the-injured-in-emergency-etah-news-c-163-1-sagr1019-5411-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: इमरजेंसी में घायल के मेडिकल के नाम पर परिजन से लिए तीन हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: इमरजेंसी में घायल के मेडिकल के नाम पर परिजन से लिए तीन हजार
Sat, 16 Sep 2023 11:59 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 16 Sep 2023 11:59 PM IST
विज्ञापन
एटा। शुक्रवार की रात मारपीट के दौरान घायल युवक इमरजेंसी वार्ड पहुंचा। आरोप है कि उसके परिजन से मेडिकल परीक्षण करने के नाम पर तीन हजार रुपये ले लिए गए। रामनगर गांव निवासी अखिलेश ने बताया शुक्रवार की शाम उसके भाई राजू का कुछ लोगों से विवाद हो गया। मारपीट के दौरान भाई के सिर में गंभीर चोट आई। पुलिस द्वारा उसे सकीट सीएचसी ले जाया गया। वहां से उसे मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। यहां स्वास्थ्य कर्मियों ने मेडिकल परीक्षण करने के नाम पर 5500 रुपये मांगे। पीड़ित ने बताया कि उसके पास तीन हजार रुपये ही थे। बताने पर स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा तीन हजार रुपये ले लिए गए। इसके बाद भाई का मेडिकल परीक्षण किया गया।
पहले भी वीडियो हुए थे वायरल
मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा रुपये लेने का मामला नया नहीं है। इससे पहले भी यहां अगस्त माह में दो वीडियो वायरल हुए थे। जिसमें स्वास्थ्य कर्मी द्वारा अच्छा इलाज देने के नाम पर मरीजों के परिजनों से रुपये लिए गए थे।
इमरजेंसी में मेडिकल परीक्षण के नाम पर रुपये लिए जा रहे हैं, मामला संज्ञान में आया है। जांच कराई जाएगी। ड्यूटी पर तैनात कर्मियों से मामले की जानकारी की जाएगी। -डॉ. संदीप गुप्ता, प्राचार्य मेडिकल कॉलेज