{"_id":"61c5c5bfb28ee4645d3f438e","slug":"three-thousand-patients-of-diabetes-increased-in-eight-months-etah-news-agr5189229187","type":"story","status":"publish","title_hn":"आठ माह में बढ़ गए मधुमेह के तीन हजार मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आठ माह में बढ़ गए मधुमेह के तीन हजार मरीज
विज्ञापन
एटा। मानसिक तनाव और व्यस्त जीवनशैली के चलते मधुमेह के मरीजों में इजाफा हो रहा है। आठ माह में ही करीब तीन हजार मरीज बढ़ गए हैं। इस पर स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ रही है। जिले में तेजी से बढ़ती मधुमेह रोगियों की संख्या चौंकाने वाली है। नॉन कम्युनिकेवल डिजीज (एनसीडी) द्वारा मधुमेह रोगियों को विवरण जुटाया जा रहा है। इसके मुताबिक प्रत्येक माह नए मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है। इस साल अप्रैल से लेकर नवंबर तक 2898 नए मरीज चिह्नित किए गए हैं। जबकि उपचार करा रहे पुराने मरीजों की संख्या करीब 14 हजार है।
बोले चिकित्सक
मधुमेह से बचने के लिए 35 व 40 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को व्यायाम व योग करना बेहद जरूरी है। खान-पान में ज्यादा प्रोटीन युक्त भोजन न लें। तीन से छह माह के बीच में जांच कराते रहें। -डॉ. मनोज यादव
मधुमेह से बचने के लिए संतुलित आहार लें, नियमित व्यायाम करें। मानसिक तनाव से दूर रहे और आठ घंटे की नींद जरूर लें। चिकित्सक से नियमित दवाएं लेते रहे। -डॉ. अभिनव दुबे, नोडल अधिकारी एनसीडी