फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three people, including the accountant, accused of stealing goods worth lakhs of rupees from the warehouse.

Etah News: मुनीम समेत तीन लोगों पर गोदाम से लाखों रुपये का सामान चोरी करने का आरोप

Sat, 13 Jun 2026 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 13 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Three people, including the accountant, accused of stealing goods worth lakhs of rupees from the warehouse.
अलीगंज। सीमेंट-सरिया कारोबारी प्रदीप गुप्ता ने मुनीम सहित तीन लोगों पर गोदाम से माल चोरी और हिसाब-किताब में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर थाने में दर्ज कराई गई प्राथमिकी की पुलिस पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन


कस्बे के मोहल्ला रामप्रसाद चौधरी निवासी प्रदीप गुप्ता सीमेंट-सरिया के बड़े कारोबारी हैं, उनका मोहल्ला नजफअली में गोदाम है। थाने में दर्ज कराई प्राथमिकी में उन्होंने बताया है कि मोहल्ला राधाकृष्ण निवासी अमन गुप्ता उनके यहां चार वर्ष से मुनीम है, जो गोदाम संभालता है। उन्होंने पांच जून की सुबह गोदाम के सीसीटीवी कैमरे पर गोदाम की स्थिति देखी तो उनका मुनीम कपड़े में लपेटकर और थैले में भरकर गोदाम में रखा कीमती सामान ले जा रहा था। गोदाम पहुंचकर उन्होंने माल का स्टॉक चेक किया तो हिसाब-किताब में काफी अंतर मिला। पूछे जाने पर वह टालमटोल करता रहा। थाना प्रभारी राजकुमार सिंह ने कहा प्राथमिकी दर्ज कर मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed