{"_id":"666e7b34415a65e8460be2e5","slug":"three-people-died-while-two-in-critical-condition-in-etah-collision-between-car-and-tractor-2024-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah Accident: दशहरा पर गंगा स्नान कर लौट रहे लोगों की कार व ट्रैक्टर में भिड़ंत, तीन की मौत; दो की हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah Accident: दशहरा पर गंगा स्नान कर लौट रहे लोगों की कार व ट्रैक्टर में भिड़ंत, तीन की मौत; दो की हालत नाजुक
Sun, 16 Jun 2024 11:12 AM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 16 Jun 2024 11:12 AM IST
सार
Etah Accident News Today : कार और ट्रैक्टर में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में सास बहू सहित तीन की मौत हो गई। जबकि दो की हालत नाजुक है। सभी लोग गंगा स्नान करके घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
UP: कार और ट्रैक्टर में भिड़ंत, सास बहू सहित तीन की मौत.
- फोटो : संवाद
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में सास-बहू की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भिड़ंत इतनी भयानक थी कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। सभी लोग गंगा दशहरा पर गंगा स्नान करके घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
हादसा रिजोर थाना क्षेत्र के ईशन नदी पुल के पास हुआ। बताया गया कि यहां कार बस के पीछे चल रही थी। उसने बस को ओवरटेक किया। इसी समय सामने से ट्रैक्टर आ रहा था। कार और ट्रैक्टर में आमने सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि गाड़ियों को परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसा देख आसपास के लोग भागकर पहुंचे। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला। उन्हें आनन फानन नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। यहां हालत नाजुक देखते हुए उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में जांच के बाद डॉक्टरों ने पिंकी पत्नी गोविंद, सरला पत्नी महाराज सिंह और एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं गोविंद और दया की हालत नाजुक बनी हुई है। घायल गोविंद ने बताया कि हम सभी लोग दशहरा पर सोरों घाट पर गंगा स्नान करके वापस घर लौट रहे थे। रास्ते में ईशन नदी पुल के पास हादसा हो गया।