फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three killed, two injured including woman in road accidents

सड़क हादसों में महिला सहित तीन की मौत, दो घायल

Sun, 29 Aug 2021 11:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Aug 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three killed, two injured including woman in road accidents
एटा। अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसों में एक महिला सहित तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो घायल हो गए। यह हादसे कोतवाली देहात, पिलुआ व मलावन थाना क्षेत्र में हुए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली देहात क्षेत्र के अंतर्गत आगरा रोड स्थित किशनपुर मोड़ के पास रविवार सुबह करीब 11 बजे सरलादेवी (55) पत्नी रमेशचंद्र निवासी नगला बंदी सड़क किनारे वाहन का इंतजार कर रही थीं। उनको कैंटर ने रौंद दिया। मौके पर ही मौत हो गई। थाना मलावन क्षेत्र स्थित गांव सोनसा के पास रविवार दोपहर करीब 12 बजे रोडवेज बस ने ऑटो में टक्कर मार दी। इस हादसे में ऑटो सवार पप्पू (40) पुत्र लाल सिंह निवासी नगला पचई थाना मलावन की मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि ऑटो चालक सुखवीर सिंह निवासी गांव नरौरी थाना बागवाला और भूपेंद्र निवासी जलालपुर थाना बागवाला घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ऑटो चालक को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। थाना पिलुआ क्षेत्र स्थित गांव नगरिया मोड़ निवासी अब्दुल (68) पुत्र मुंशी खां को पैदल जाते समय बाइक सवार ने पीछे से टक्कर मार दी। वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। युवक बाइक को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने बाइक ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने तीनों शवों के पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed