फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   three injured Aakr vulnerable , jam

बस की चपेट में अाकर तीन घायल, जाम

Sat, 03 Jan 2015 11:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
ब्यूरो अमर उजाला एटा Updated Sat, 03 Jan 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
 three injured Aakr vulnerable , jam
कासगंज में अथैया चौराहे पर शनिवार को रोडवेज बस ने बाइक सवार दो युवकों को अपनी जद
विज्ञापन
में ले लिया। हादसे में बाइक सवार दो लोग एवं सड़क पर खड़ा एक अन्य युवक घायल हो गए। तीनों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने एक को गंभीर हालत में रेफर कर दिया। घटना को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश फै ल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने अथैया चौराहे पर जाम लगा दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया।


थाना मारहरा अंतर्गत नगला ककरेटी निवासी राजू (25) पुत्र उमांशकर और सोनू (27) पुत्र ताराचंद्र कासगंज से बाइक पर सवार होकर गांव जा रहे थे। अथैया चौराहे के नजदीक तेज गति से आ रही अनियंत्रित अलीगढ़ डिपो की रोडवेज बस ने बाइक को अपनी जद में ले लिया। हादसे में दोनों घायल हेा गए। वहीं निकट ही खड़ा थाना ढोलना अंतर्गत रहीम नगर निवासी मानपाल (26) पुत्र हुकुम सिंह भी हादसे में घायल हो गया।


आनन फानन में तीनों को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने मानपाल को गंभीर हालत में अलीगढ़ रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। घटना को लेकर ग्रामीणाें में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने रोडवेज बस में तोड़फोड़ कर दी और जाम लगा दिया। करीब आधा घंटा जाम लगने से मार्ग के दोनों ओर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाबुझाकर जाम खुलवाया।

ट्रेन की चपेट में आने से महिला कटी
 कासगंज-कानपुर रेल मार्ग पर हनौता के निकट ट्रेन की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। हालांकि काफी प्रयासों के बाद भी महिला की शिनाख्त नहीं हो सकी। हादसे के बाद ट्रेन के चालक ने शव को ट्रेन में रखकर बढ़ारी स्टेशन पर उतार दिया। मामले की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed