{"_id":"610d352d8ebc3ebda70cfbb5","slug":"three-including-two-women-hanged-one-died-etah-news-agr502680441","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं सहित तीन ने लगाई फांसी, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं सहित तीन ने लगाई फांसी, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। जिले में अलग-अलग स्थानों पर दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने फांसी लगा ली। इनमें से एक महिला की मौत हो गई है, जब कि एक युवक सहित दूसरी महिला को गंभीर हालत में रेफर किया गया है। फांसी लगाकर आत्महत्या करने वाली महिला के शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है।
थाना सकरौली क्षेत्र के गांव बिचपुरी (नगला बरी) निवासी सपना (22) पत्नी भूपेंद्र ने बृहस्पतिवार की देर शाम घर पर ही धोती का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। परिजनों को जब जानकारी हुई तो उसे फंदे से उताकर एक निजी चिकित्सक के पास ले गए। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत होने की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। थानाध्यक्ष सत्यवीर सिंह ने बताया कि मायके वालों की ओर से कोई आरोप नहीं लगाया गया है, फिर भी शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है।
थाना निधौली कलां क्षेत्र के गांव हुसैनपुर ककराला निवासी आकाश (18) पुत्र हाकिम सिंह ने बृहस्पतिवार की रात घर पर फांसी लगा ली। परिजन रात करीब नौ बजे जिला अस्पताल लेकर आए, हालत गंभीर होने के चलते आगरा रेफर कर दिया गया। जिला फिरोजाबाद थाना एका क्षेत्र के गांव भूड़पुरा निवासी आशा उर्फ आशू (20) पत्नी विकास ने घर पर ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। रात करीब 10 बजे जिला अस्पताल लाया गया, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश
एटा। थाना जैथरा क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी राखी (25) पत्नी हिमांशू ने शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे घर पर ही जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। गंभीर हालत में परिजन जिला अस्पताल लेकर आए। हालत नाजुक होने के चलते चिकित्सकों ने अलीगढ़ रेफर कर दिया।