फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three girls died due to fever, referred to dengue infected teenager

Etah News: बुखार से तीन बच्चियों की मौत, डेंगू संक्रमित किशोर को किया रेफर

Fri, 20 Oct 2023 11:25 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
Three girls died due to fever, referred to dengue infected teenager

विज्ञापन



एटा/मारहरा। जिले में बुखार का प्रकोप जारी है। प्रतिदिन बुखार से किसी न किसी व्यक्ति की जान जा रही है। शुक्रवार को तीन बच्चियों की मौत बुखार से हो गई। जबकि एक किशोर को डेंगू होने पर आगरा रेफर किया गया। वहीं स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में एक भी मौत बुखार से नहीं होना बताया जा रहा है।

कासगंज के नगला कोठी निवासी वीर सिंह ने बताया कि उनकी तीन माह की बेटी को तीन दिन से बुखार आ रहा था। गांव में ही उपचार कराया गया। इसके बाद कासगंज ले गए। बृहस्पतिवार से उसकी सांस तेज गति से चलने लगी थी। चिकित्सकों ने निमोनिया की शिकायत बताई थी। शुक्रवार की सुबह हालत ज्यादा बिगड़ गई तो उसे लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। जहां चिकित्सकाें ने मृत बता दिया।
विज्ञापन

वहीं बदायूं जनपद के दातागंज निवासी सुमित कुमार अपनी 4 वर्षीय बेटी अनुष्का को लेकर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत बता दिया। सुमित ने बताया कि बेटी को पांच दिन से बुखार आ रहा था। वहीं मेडिकल कॉलेज के डेंगू वार्ड में भर्ती शहर के मोहल्ला शांति नगर निवासी पवन को सीने में संक्रमण हो गया। इस पर चिकित्सकों द्वारा उसे आगरा रेफर कर दिया गया। जबकि वार्ड में शीतलपुर ब्लॉक क्षेत्र के गांव रारपट्टी निवासी डेंगू पीड़ित सानिया भर्ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारहरा के मोहल्ला काजी निवासी फईम की बेटी महक (3) की शुक्रवार की सुबह मौत हो गई। महक को चार दिन से बुखार आ रहा था। जिसका उपचार स्थानीय चिकित्सक से कराया जा रहा था। शुक्रवार सुबह हालत बिगड़ती देख महक को कासगंज रेफर कर दिया। जहां ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई ।
---------------
ओपीडी में पहुंचे 133 बुखार के पीड़ित
शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में 133 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। फिजीशियन डॉ. माधवेंद्र व डॉ. आदर्श यादव ने बताया कि शुक्रवार को उनके पास 105 बुखार के पीड़ित पहुंचे। जहां एक महिला की जांच में प्लेटलेट्स काफी कम आईं। इस पर उसे मेडिसन वार्ड में भर्ती किया गया। जबकि बाल रोग विभाग में 27 बच्चे बुखार से पीड़ित पहुंचे। यहां डॉ. पारस सहित डॉ. एबी सिंह द्वारा बच्चों को देखा जा रहा था।
चार में मिले डेंगू के लक्षण
जिले में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज की पैथोलॉजी में अंजू की जांच डेंगू कार्ड से की गई। जहां रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शनिवार को इनकी एलाइजा जांच की जाएगी। जबकि मारहरा में नगला हर्जू निवासी शांति देवी, मारहरा निवासी अभय व विनीता डेंगू कार्ड पर पॉजिटिव आए हैं। इनका भी सैंपल एलाइजा की जांच को भेजा गया है।

--------------
अजय की मौत के बाद जागा स्वास्थ्य विभाग

मारहरा। ब्लॉक क्षेत्र के गांव सुल्तानपुर निवासी अजय (25) की बृहस्पतिवार को डेंगू से मौत हो गई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और शुक्रवार को एक टीम भेजकर गांव में ओपीडी कराई। टीम ने गांव में शिविर लगाकर मरीजों का परीक्षण किया। जांचें कर दवाओं का वितरण किया। साथ ही गांव में एंटी लार्वा दवा का स्प्रे और फॉगिंग भी कराई गई। संवाद

जिले में बुखार से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई है। डेंगू के केस आ रहे हैं। उनका भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। जिस गांव से बुखार की सूचना आती है। वहां स्वास्थ्य शिविर लगा जांच कर दवा दी जा रही है। -डॉ. उमेश त्रिपाठी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed