फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Three and a half thousand liters of water is being wasted daily from tube wells

नलकूपों से हो रही रोजाना साढ़े तीन हजार लीटर पानी की बर्बाद

Wed, 11 May 2022 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Three and a half thousand liters of water is being wasted daily from tube wells
एसएसपी कार्यालय के बाहर नलकूप से लीकेज की वजह से बहता पानी ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। शहर में जलापूर्ति के लिए नगर पालिका 22 नलकूपों का संचालन करा रही है, लेकिन इनमें से चार में बॉल्व खराब होने की वजह से लीकेज की समस्या बनी हुई है। जिसके चलते करीब साढ़े तीन हजार लीटर पानी रोजाना बर्बाद हो रहा है। पालिका के इन 22 नलकूपों से ओवरहेड टैंक समेत घर-घर आपूर्ति दी जाती है। सुबह दोपहर व शाम तीन वक्त पानी की आपूर्ति देने का प्रावधान है। चार स्थानों पर संचालित नलकूप के प्वाइंट ढीले होने या बॉल्व खराब होने की वजह से पानी टपकता रहता है।
विज्ञापन

बॉल्व से निकलने वाला पानी नालियों में बहता रहता है। कचहरी रोड स्थित वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के ठीक सामने, जीटी रोड स्थित कांशीराम कॉलोनी, ठंडी सड़क और शिकोहाबाद रोड स्थित नलकूप पर लीकेज होने की वजह से पानी बर्बाद हो रहा है। कचहरी रोड पर आला अधिकारी निकलते रहते हैं लेकिन किसी का भी ध्यान बर्बाद हो रहे पानी की ओर नहीं जाता है।
विज्ञापन

ठेल-खोमचे वाले चाबी से खोल देते हैं बाल
जलकल प्रभारी रामकिशन का आरोप है कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने कई बार पानी लीकेज की शिकायत मिली। लीकेज को सही कराया गया लेकिन बाद में पता चला कि यहां पर ठेल-खोमचे लगाने वाले लोग चाबी से बॉल्व को खोलकर वहां से पानी भर लेते हैं और फिर खुला छोड़ देते हैं। जिससे पानी फैलता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed