{"_id":"69c9697630a8e37ce00c2df8","slug":"three-accused-of-assaulting-and-snatching-bag-from-female-conductor-arrested-etah-news-c-163-1-eta1013-148429-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: महिला परिचालक से मारपीट और बैग छीनने वाले तीन आरोपी पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: महिला परिचालक से मारपीट और बैग छीनने वाले तीन आरोपी पकड़े
Sun, 29 Mar 2026 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 29 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
एटा। कासगंज डिपो की बस में अवागढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को महिला परिचालक से मारपीट और बैग छीनने के मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें जेल भेज दिया गया है।
शुक्रवार को बस कासगंज से आगरा जा रही थी। अवागढ़ से एक युवक बस में सवार हुआ। वह फोन पर बात कर रहा था। महिला परिचालक ने उससे टिकट लेने काे कहा। इसी को लेकर दोनों में विवाद हो गया। आरोप है कि उक्त युवक ने महिला परिचालक से मारपीट और छेड़छाड़ की। कुछ यात्रियों द्वारा परिचाललक को बचाया। उसने कुछ लोगों को फोन कर दिया। लालपुर-सिकरारी पर उसके साथियों ने बस को रोक लिया और परिचालक को बस से नीचे खींच लिया। टिकट मशीन, कैश बैग, मोबाइल व बैग में रखे रुपए लेकर भाग गए।
इस संबंध में पुलिस ने मारपीट, छेड़छाड़, लूटपाट, सरकारी कार्य में बाधा समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। रविवार को पुलिस ने आरोपी हंसराज, शीलेंद्र उर्फ भोला, विपिन निवासी नगला रूपी अवागढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे एक मोबाइल, बस की चाबी, एक ईटीएम मशीन, 3740 रुपये नकद, दो अवैध तमंचा व कारतूस व अन्य सामान बरामद किया है।