फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Thieves broke the locks of public service center, took laptop-computer

Etah News: चोरों ने जनसेवा केंद्र के चटकाए ताले, ले गए लैपटॉप-कंप्यूटर

Fri, 30 Jun 2023 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 30 Jun 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
Thieves broke the locks of public service center, took laptop-computer
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अलीगंज। थाना क्षेत्र अमरोली रतनपुर गांव में बृहस्पतिवार रात अज्ञात चोरों ने जनसेवा केंद्र के ताले चटका दिए। केंद्र में रखे गैस सिलिंडर, लैपटाप, कंप्यूटर चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि चोरी की वारदात करीब डेढ़ बजे की है। उस समय हल्की बरसात हो रही थी और गांव के लोग गहरी नींद में सोए हुए थे।

जब सुबह के समय गांव के लोग बाहर निकले तब जाकर चोरी की वारदात के बारे में जानकारी हुई।गांव वालों ने केंद्र संचालक शैलेंद्र और अलीगंज थाना पुलिस को सूचना दी। चोरी होने की सूचना पर अलीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की बारीकी से जांच-पड़ताल की। केंद्र संचालक ने बताया की अज्ञात लोगों ने वारदात को अंजाम दिया है। केंद्र के अंदर 14 गैस सिलिंडर, कंप्यूटर,लैपटाप, इनवर्टर, बैटरी, यूपीएस व कुछ नकदी रखी थी। सभी सामान गायब है। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामले की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed