{"_id":"668a906793ecbc8dec002ee7","slug":"thieves-broke-the-lock-of-the-jewelers-shop-and-took-away-the-safe-full-of-jewellery-etah-news-c-163-1-sagr1018-119419-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सराफ की दुकान का ताला तोड़ आभूषण से भरी तिजोरी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सराफ की दुकान का ताला तोड़ आभूषण से भरी तिजोरी ले गए चोर
Sun, 07 Jul 2024 06:26 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 07 Jul 2024 06:26 PM IST
विज्ञापन
एटा। शहर में शनिवार देर रात सराफ की दुकान का ताला तोड़कर चोर घुस आए। यहां से तिजोरी ही चुरा ले गए। इसमें डेढ़ किलो चांदी और 40 ग्राम सोने के आभूषण रखे थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
कोतवाली नगर क्षेत्र के होली मोहल्ला स्थित अरुण ज्वैलर्स के संचालक अमन कुमार ने बताया कि उसकी खुद की दुकान में काम चल रहा था। इस वजह से करीब 6 माह पूर्व सामने की दुकान किराए पर लेकर सामान शिफ्ट कर लिया था। रोजाना की तरह शनिवार को भी रात करीब 8 बजे दुकान बंद कर घर चला गया। रविवार सुबह फोन पर दुकान मालिक ने सूचना दी कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। वहां पहुंचा तो देखा कि दुकान के गेट का ताला टूटा हुआ था।
मेरे पिता व भाई भी दुकान पर आ गए। दुकान का दरवाजा खोला, अंदर सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। दुकान में रखी तिजोरी गायब थी। जिसमें करीब डेढ़ किलो चांदी व करीब 40 ग्राम सोने के आभूषण रखे हुए थे। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस व एसओजी की टीम ने जानकारी करने के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। कोतवाली नगर प्रभारी अरुण पवार का कहना है कि गहनता से जांच की जा रही है। जल्द चोरों को पकड़कर खुलासा किया जाएगा। पीड़ित की ओर से अभी तहरीर नहीं मिली है।