फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   There will be no relief from fog for two days

Etah News: दो दिन नहीं मिलेगी कोहरे से राहत

Sun, 21 Dec 2025 12:21 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 21 Dec 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
There will be no relief from fog for two days
एटा। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में शुक्रवार की अपेक्षा शनिवार को दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। इससे ठंड का असर बढ़ा। अभी अगले दो दिन कोहरे से राहत की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग की ओर से एटा के लिए रविवार को औरेंज और सोमवार को यलो अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहा था। वहीं शनिवार को अधिकतम 23 और न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे लोगों को सुबह-शाम के साथ ही दिन में भी अधिक ठंड का सामना करना पड़ा। सुबह के समय कोहरा भी छाया रहा और यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई। दोपहर 12 बजे तक सूर्य के दर्शन नहीं हुए। 12 बजे के बाद धूप निकली तो लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

ठंड के साथ अंधेरे में गुजर रही रातें : निधौली कलां। सर्दी के सितम के साथ ही बिजली की अव्यवस्था से भी लोग परेशान हैं। लगातार दो रात में 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कटौती की गई। इससे लोग ठंड और अंधेरे में परेशान रहे। जेई कृष्णपाल ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात ट्रांसफॉर्मर फट गया था। इस वजह से दोनों रात आपूर्ति नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed