{"_id":"60d222168ebc3e29fe5287c6","slug":"there-will-be-inspection-with-the-members-the-strike-will-end-etah-news-agr4967891175","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडीएम ने 14 सभासदों को आश्वासन देकर खत्म कराया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एडीएम ने 14 सभासदों को आश्वासन देकर खत्म कराया धरना
विज्ञापन
कलक्ट्रेट स्थित धरनास्थल पर एडीएम विवेक कुमार मिश्रा को ज्ञापन देते सभासद।
- फोटो : ETAH
एटा। शहर में हो चुके कार्यों के टेंडर जारी करने का आरोप 14 सभासद लगा रहे हैं। सोमवार को उनके धरना के बाद डीएम ने जांच के आदेश दिए। जांच में एडीएम के साथ ठेकेदार के मौजूद रहने पर सभासद भड़क गए। उन्होंने जांच की निष्पक्षता पर सवाल खड़े किए। मंगलवार को दूसरे दिन कलक्ट्रेट में धरना देने पहुंच गए। दोपहर के समय प्रशासनिक अधिकारियों ने वहां पहुंचकर उनके साथ निरीक्षण करने का आश्वासन दिया, जिस पर सभासदों ने धरना समाप्त कर दिया।
सोमवार शाम 5 बजे धरनास्थल से उठकर सभासद घर चले गए थे जबकि मंगलवार को सुबह 10 बजे फिर धरनास्थल पर पहुंच गए। उनका कहना था कि सोमवार को प्रशासनिक अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान ठेकेदार के साथ रहने से जांच की निष्पक्षता संदेह के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर करीब दो बजे एडीएम वित्त सुनील कुमार, एडीएम प्रशासन विवेक कुमार मिश्र धरनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने सभासद संघ के सचिव दिलीप पचौरी उर्फ बिट्टू की बात जिलाधिकारी अंकित अग्रवाल से फोन पर कराई।
इसके बाद एडीएम प्रशासन ने सभासदों को आश्वासन दिया कि बिंदुवार जांच कराई जा रही है। अगर जांच को लेकर किसी तरह की असंतुष्टि है तो मंगलवार को सभासदों को साथ में लेकर बताए गए स्थानों का निरीक्षण करेंगे। अधिकारियों के आश्वासन के बाद सभासदों ने धरना समाप्त कर दिया। इस दौरान कुलदीप कुमार, मनीष जैन, अनुज जैन, रियाज अहमद आदि सभासद मौजूद रहे।