{"_id":"669fe9e62bfe9bba500231e6","slug":"there-is-no-water-supply-in-six-localities-for-the-last-two-months-etah-news-c-163-1-sagr1016-120210-2024-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: दो महीने से 6 मोहल्लों को नहीं मिल रही पानी की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: दो महीने से 6 मोहल्लों को नहीं मिल रही पानी की आपूर्ति
Tue, 23 Jul 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 23 Jul 2024 11:05 PM IST
विज्ञापन
जलेसर के मोहल्ला खादमान में पालिका के टैंकर से पानी भरने के लिए खड़े लोग। संवादजलेसर के मोहल्ला
- फोटो : जलेसर के मोहल्ला खादमान में पालिका के टैंकर से पानी भरने के लिए खड़े लोग।
जलेसर। दो माह से नगर के 6 मोहल्लों के बाशिंदों को पालिका की जलापूर्ति नहीं मिल रहा है। ऐसे में उन्हें दूर-दराज के मोहल्लों से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है।
नगर पालिका के एक नलकूप के खराब हो जाने के कारण लोगों को इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है। नगर के समसपुर रोड स्थित एक नलकूप दो माह पूर्व खराब हो गया। जिसकी वजह से मोहल्ला खादमान, मोहल्ला किरी, मोहल्ला मेमरान, मोहल्ला अग्रियान, मोहल्ला नई बस्ती और मोहल्ला चंद्रगुप्त कॉलोनी में पेयजल संकट बना हुआ है। इन मोहल्लों में करीब 6 हजार की आबादी है, जो इस परेशानी का सामना कर रही है।
सद्दाम, अंसार, शकील, सानू, फरमान, नौशाद आदि ने बताया कि इस नलकूप से पानी की आपूर्ति मिलती थी। जिसके खराब हो जाने के बाद आपूर्ति बंद हो गई है। दूर-दराज के मोहल्लों से पीने के लिए पानी लाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- --
पालिका का टैंकर आते ही टूटती है भीड़
नलकूप ठीक कराकर पालिका पानी के संकट दूर नहीं करा पा रही है। ऐसे में इन मोहल्लों में प्रतिदिन पानी के टैंकर भेजे जा रहे हैं। टैंकर पहुंचते ही लोगों की भीड़ वहां टूट पड़ती है। लोग बर्तन लेकर पहुंच जाते हैं और पानी भरने के लिए मारामारी मच जाती है।
-- -- -- --
वर्जन
समस्या संज्ञान में है। कई जगह बोरिंग कराकर हैंडपंप भी लगवाए गए, लेकिन इनसे खारा पानी निकलने की वजह से समस्या का समाधान नहीं हो सका। जिसके चलते पालिका द्वारा हर दिन इन मोहल्ले में पानी के टैंकर भिजवाए जा रहे हैं। ईदगाह के पास ही एक नए नलकूप का काम शुरू करा दिया गया है। जो शीघ्र ही पूरा हो जाएगा और लोगों की यह समस्या खत्म हो जाएगी।
गौरी वर्मा, अध्यक्ष नगर पालिका