फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   There is an uproar to build the UP Board examination center.

Etah News: यूपी बोर्ड परीक्षा केंद्र बनवाने के लिए होने लगी उठापटक

Fri, 15 Nov 2024 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 15 Nov 2024 11:23 PM IST
विज्ञापन
There is an uproar to build the UP Board examination center.
एटा। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर सूची जारी होने के बाद उन पर आपत्तियां ली गईं हैं, जो विद्यालय बीते वर्षों में लगातार केंद्र बनते आए हैं और इस बार नहीं बन पाए हैं, वह केंद्र बनवाने के लिए जोर आजमाइश में लगे हैं।
विज्ञापन


यूपी बोर्ड परीक्षा हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में वर्ष 2025 में 57108 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। शिक्षा परिषद से केंद्रों की सूची 10 नवंबर को जारी की गई। वहां से जिले में 81 केंद्र बनाए गए। शहर से लेकर देहात तक के कई विद्यालय ऐसे रह गए जो वर्षों से लगातार केंद्र बनते चले आ रहे थे, लेकिन इस बार सूची में उनका नाम नहीं था। कुछ ऐसे विद्यालयों का सूची में नाम था जिनके पास परीक्षा कराने के लिए पूरे संसाधन ही नहीं हैं।
विज्ञापन

ऐसे में विद्यालयों के प्रधानाचार्यों से आपत्तियां मांगी गईं थीं। बड़ी संख्या में ऑनलाइन व ऑफलाइन आपत्तियां दी गईं। 23 नवंबर तक आपत्तियों का निस्तारण कर प्रस्तावित नए केंद्र बनाने के लिए विद्यालयों के नाम डीआईओएस को भेजने हैं। केंद्र बनाने को लेकर उठापटक शुरू हो गई है। विद्यालयों के प्रधानाचार्य सिफारिश भी लगवा रहे हैं। जिससे उनका विद्यालय भी केंद्र बन जाए। कुछ लोग इसमें सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चल रही जांच, केंद्र बनाने के लिए कर दिया आवेदन
जिले में बड़ी संख्या में विद्यालयों की जांच चल रही है। विद्यालयों पर मान्यता प्रत्याहरण की कार्रवाई लंबित है। इन विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भी केंद्र बनाने के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed