फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   There is a dispute between Buddhist and Jain people over the idol found during excavation

Etah News: खुदाई में मिली मूर्ति पर बौद्ध और जैन धर्म के लोगाें में रार

Fri, 20 Jun 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 20 Jun 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
There is a dispute between Buddhist and Jain people over the idol found during excavation
रिजोर में खुदाई के दौरान निकली मूर्ति। - फोटो : रिजोर में खुदाई के दौरान निकली मूर्ति।
सकीट। शिकोहाबाद रोड स्थित रिजोर में खुदाई में प्राचीनकाल की एक मूर्ति मिली है। इस मूर्ति को बौद्ध धर्म के अनुयायी भगवान बुद्ध की बता रहे हैं, तो जैन धर्म के लोग भगवान महावीर स्वामी की बता रहे हैं। इसको लेकर रार फैली हुई है। प्राचीनकाल की इस मूर्ति की जांच को प्रशासन ने आगरा के पुरातत्व विभाग को सूचना भेज दी है।
विज्ञापन


मुख्यालय से 12 किमी की दूरी पर शिकोहाबाद रोड स्थित कस्बा रिजोर में पानी की व्यवस्था को ओवरहेड टैंक का निर्माण होना है। इसके लिए रिजोर के पुराने जर्जर किले के पास खुदाई का काम चल रहा है। शुक्रवार को खुदाई करते समय मजदूरों को प्राचीनकाल की एक मूर्ति मिली। इसकी खबर फैलते ही सैकड़ों की संख्या में लोग एकत्रित हो गए।
विज्ञापन


बौद्ध धर्म के अनुयायी इसको भगवान बुद्ध की मूर्ति होने का दावा कर रहे हैं। रिजोर गांव में जैन धर्म के लोग बड़ी संख्या में निवास करते हैं। साथ ही पास ही फफोतू गांव में जैन समाज के लोग रहते हैं और एक बहुत बड़ा प्राचीन जैन मंदिर है। प्राचीन मूर्ति मिलने की खबर पर जैन धर्म के लोग भी मौके पर पहुंच गए और मूर्ति को भगवान महावीर स्वामी की होने का दावा करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


खुदाई में प्राचीनकाल की प्रतिमा मिलने की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। इस पर प्रशासन ने प्रतिमा की जांच कराने के लिए आगरा के पुरातत्व विभाग की टीम को बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed