फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Then the water level of Ganga increased, increased by 10 cm

कासगंज में बाढ़ का खतरा: फिर उफान पर बहने लगी गंगा, नदी का जलस्तर 10 सेंटीमीटर बढ़ा

Sun, 08 Aug 2021 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sun, 08 Aug 2021 11:19 PM IST
सार

गंगा नदी के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। यदि इसी तरह वृद्धि हुई तो फिर से बाढ़ के हालात बन सकते हैं।

विज्ञापन
Then the water level of Ganga increased, increased by 10 cm
कासगंज में उफान पर बह रही गंगा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पहाड़ों और मैदानी इलाकों में हुई बारिश से गंगा नदी के जलस्तर में फिर से वृद्धि हुई है। कासगंज जिले में पिछले 24 घंटों में 10 सेंटीमीटर पानी बढ़ा है। जलस्तर में तटीय आबादी को वृद्धि से कोई खतरा नहीं है, लेकिन जगह-जगह बाढ़ का पानी भरा रहने के कारण बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। उमस भरी गर्मी के हालातों से संक्रामकों का खतरा बढ़ रहा है।
विज्ञापन


गंगा नदी में बीते दिनों जलस्तर बढ़ जाने के बाद लो फ्लड के जब हालात बने तो पानी कई गांव की आबादी तक पहुंच गया। गांव बमनपुरा, किलौनी, किसौल, अजीतनगर, उलाईखेड़ा सहित कई गांव की आबादी तक पानी पहुंचा। तब भी ग्रामीणों की दुश्वारियां बढ़ गईं, लेकिन पिछले 5 दिनों से गंगा के पानी में कमी आई तो बाढ़ का पानी तो लौट गया, लेकिन निचले इलाकों और गड्ढों में पानी भरा रह गया। जिससे जगह जगह कीचड़ के हालात बन गए।

विज्ञापन


अब फिर से गंगा नदी के जलस्तर में 10 सेंटीमीटर की वृद्धि हुई है। यदि इसी तरह वृद्धि हुई तो फिर से बाढ़ के हालात बन सकते हैं। तटीय इलाके के ग्रामीण भी कटान की आशंका को लेकर भयभीत हैं। अभी तक बाढ़ प्रभावित इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता नहीं है। पशु चिकित्सा विभाग भी गंगा के तटीय इलाकों में पशुओं में संक्रामकों की रोकथाम को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed