{"_id":"622e29fc14b83f42d66fa76e","slug":"theft-of-offerings-including-breaking-the-temple-s-lock-etah-news-agr5270067195","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर का ताला तोड़ घंटा सहित चढ़ावा चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर का ताला तोड़ घंटा सहित चढ़ावा चोरी
विज्ञापन
मंदिर में चोरी की जानकारी करते लोग ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। शहर के रेलवे रोड स्थित विद्युत निगम के कार्यालय में माता का एक मंदिर है। मंदिर में सुबह शाम अतरौली निवासी एक पुजारी पूजा-अर्चना करने के लिए आते हैं। रविवार की सुबह वह मंदिर पर पहुंचे इस दौरान गेट का ताला टूटा मिला। वहीं मंदिर से घंटा और चढ़ावा गायब था। उन्होंने मोहल्ले के लोगों को मामले की जानकारी दी।
विद्युत निगम के कार्यालय प्रांगण में वर्ष 2005 में अवर अभियंता रमाकांत द्विवेदी द्वारा माता के मंदिर का निर्माण कराया गया। पांच वर्ष से मंदिर में असरौली निवासी सर्वेश्वर दयाल पूजा अर्चना करते आ रहे हैं। रविवार की सुबह वह मंदिर पहुंचे। इस दौरान उन्हें गेट का ताला टूटा मिला। उन्होंने अधीक्षक अभियंता कार्यालय पर तैनात पीआरडी के जवान सहित पड़ोस में रह रहे अन्य लोगों को ताला टूटे होने की जानकारी दी।
मंदिर में अंदर जाकर देखा जो एक घंटा पीतल का जिसका वजन 5 किलो ग्राम का है वह गायब था। वहीं गुल्लक से रुपये भी गायब थे। मंदिर के पुजारी ने बताया गुल्लक में करीब 150 रुपये के लगभग थे। कहा कि वह शनिवार की शाम को मंदिर में आरती करने के बाद गए थे। कोतवाली नगर के प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि मंदिर से चोरी के मामले में कोई जानकारी नहीं है। पुजारी ने चोरी की जानकारी नहीं दी है।