{"_id":"674b50a0370756d74908e896","slug":"the-youth-was-murdered-by-strangulation-post-mortem-was-conducted-due-to-lack-of-identification-etah-news-c-163-1-eta1001-126363-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: गला घोंटकर की गई थी युवक की हत्या, शिनाख्त न होने पर कराया पोस्टमार्टम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: गला घोंटकर की गई थी युवक की हत्या, शिनाख्त न होने पर कराया पोस्टमार्टम
Sat, 30 Nov 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना रिजोर क्षेत्र में गांव बीगौर के पास एक युवक का शव मिला था। 3 दिन बाद भी उसकी शिनाख्त नहीं हाेने पर शनिवार को पोस्टमार्टम कराया गया। गला घोंटकर हत्या किया जाना बताया गया है। चोटें भी पाई गई हैं। वहीं, दो दिन पूर्व अवागढ़ थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हुई छात्रा की पहचान भी नहीं हो सकी है। मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया गया है।
27 नवंबर को रिजोर थाना क्षेत्र के गांव बीगौर के पास सड़क किनारे गड्ढे में एक युवक का शव मिला था। हत्या कर शव को फेंके जाने की संभावना जताई गई थी। पुलिस ने पहचान कराने का प्रयास किया, न हो पाने पर पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी ने रखवाया गया। 72 घंटे बीच जाने के बाद भी जब शव की पहचान नहीं हो सकी तो पुलिस की देखरेख में पैनल के साथ शव का पोस्टमार्टम कराया गया। रिपोर्ट के मुताबिक गला घोंटकर उसे मारा गया है। इससे पहले पिटाई से चोटें भी आई थीं। संस्कार मानव सेवा समिति ने भूतेश्वर स्थित मोक्षधाम में शव का अंतिम संस्कार कराया।
वहीं, 28 नवंबर को अवागढ़ थाना क्षेत्र में टूंडला रोड पर गांव नगला माधौ के पास एक बाइक पर सवार छात्रा गिर गई और रोडवेज की चपेट में आने से उसकी मौत हो गई। उसका साथी बाइक चालक फरार हो गया। पहचान न हो पाने पर पोस्टमार्टम हाउस की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। दो दिन बीतने के बाद भी छात्रा के शव की पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी कपिल कुमार ने बताया कि जिले का साथ ही आसपास के अन्य स्थानों पर भी सूचना भेजकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। 72 घंटे तक अगर पहचान नहीं हो पाती है तो शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार कराया जाएगा।