{"_id":"9ccbcaa236b238f7ffa931431d4d146f","slug":"the-younger-generation-learned-the-finer-points-of-religion-arya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धर्म की बारीकियां सीखे युवा पीढ़ी: आर्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धर्म की बारीकियां सीखे युवा पीढ़ी: आर्य
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Mon, 18 Jan 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महिला आर्य समाज मंदिर में सोमवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वक्ताओं ने युवा पीढ़ी को वैदिक धर्म के बारे में बताया। साथ ही धर्म के नाम पर फैलाए जा रहे पाखंड से बचने की सलाह दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए आर्यवीर दल के अध्यक्ष सुंकात आर्य ने कहा कि देश की युवा पीढ़ी को धर्म को समझने की जरूरत है। धर्म के नाम पर देश में चल रहे दुष्प्रचार व पाखंड में युवा पीढ़ी फंस रही है। सही ज्ञान न होने से पाखंड को ही युवा पीढ़ी धर्म समझ कर धर्म से विमुख हो रही है। धर्म के बारे में सही जानकारी पाकर ही युवा अपने देश व स्वयं की रक्षा कर सकते है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि योग प्रशिक्षक जेसी चतुर्वेदी ने बच्चों को योग के बारे में बारीकी से बताया। उन्होंने कहा कि योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाए। कई बार यह प्रमाणित हो चुका है कि योग असाध्य रोगों को दूर करता है, फिर भी काफी संख्या में लोग अभी भी योग से दूर है। युवा पीढ़ी को अधिक से अधिक संख्या में योग से जुड़ना चाहिए। हवन में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बच्चों ने आहुतियां दी और विश्व कल्याण की कामना की। प्रांतीय विशाल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता 2015 के विजेताओं को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ब्रजेंद्र सिंह, योगेंद्र पाल कावरा, पुष्पा आर्य, रविवाला आर्य, जितेंद्र आर्य, राधे भइया, राजेश आर्य, अंजु आर्य, सरोज आर्य, कुसुमलता आर्य आदि मौजूद रहे।