फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The young man consumed poisonous substance at his in-law's place and died

Etah News: युवक ने ससुराल में जाकर खाया विषाक्त पदार्थ, मौत

Thu, 12 Jun 2025 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 12 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
The young man consumed poisonous substance at his in-law's place and died
एटा। सकीट थाना क्षेत्र के गांव लोथरा में बुधवार की रात एक व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जब तक परिजन लेकर मेडिकल कॉलेज आए, उसकी मौत हो गई। चिकित्सक के मृत घोषित करते ही परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही अपने साथ ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना जलेसर के गांव शालवाहनपुर निवासी ओमकार सिंह ने बताया कि भाई अनिल (36) का 10 वर्ष पूर्व गांव लोथरा निवासी के साथ विवाह हुआ था। दो बच्चे हैं और पति-पत्नी खुशहाली की जिंदगी जी रहे थे। ओमकार सिंह खेती और मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। स्कूल की छुट्टियां होने के चलते लगभग 15 दिन पूर्व पत्नी बच्चों को साथ लेकर के मायके आ गई।
विज्ञापन

बुधवार को ओमकार सिंह बच्चों को बुलाने के लिए लोथरा आया था। स्पष्ट कारण तो नहीं पता लेकिन हो सकता है कि पत्नी से कुछ कहासुनी हुई हो, जिसके बाद भाई कस्बा सकीट चला गया। वहां से कोई विषाक्त पदार्थ खरीद कर लाया। ससुराल पहुंचकर उसका सेवन कर लिया और जब हालत बिगड़ी तो परिजन लेकर के मेडिकल कॉलेज एटा पहुंचे। यहां चिकित्सक ने ओमकार को मृत घोषित कर दिया। इसके बाद बिना पोस्टमार्टम कराए ही परिजन शव को लेकर गांव शालवाहनपुर चले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी कोतवाली नगर अमित कुमार ने बताया कि जानकारी मिलने पर पुलिस मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंची लेकिन तब तक परिजन शव को अपने साथ लेकर चले गए। परिजन से फोन कॉल के माध्यम से बात की गई तो उन्होंने किसी भी प्रकार की कार्रवाई करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed