फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The work of chakroad was started in the field by giving the land of village society.

Etah News: ग्राम समाज की जमीन बता खेत में शुरू कराया चकरोड का काम

Thu, 05 Dec 2024 12:09 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 05 Dec 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
The work of chakroad was started in the field by giving the land of village society.
एटा। सदर तहसील क्षेत्र के गांव श्यौराई में चकरोड को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि ग्राम प्रधान ग्राम समाज की जमीन बता एक खेत में चकरोड का काम करा रहे हैं। बुधवार को खेत स्वामी ने तहसील पहुंचकर एसडीएम राजकुमार मौर्य को प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन

सुरेश चंद्र ने बताया कि ग्राम प्रधान 3 दिसंबर को दोपहर के समय राजस्व विभाग की टीम आई थी। नापजोख के दौरान बताया गया कि चकरोड से मेरा खेत अलग है। इसके बाद मैं चला आया। शाम के समय पता लगा कि प्रधान जेसीबी लेकर आए और मेरे खेत में मिट्टी डलवाने लगे। इसका विरोध करते हुए हम लोगों ने काम रुकवा दिया।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि इनको वोट न देने की वजह से प्रधान रंजिश मानते हैं और गैरकानूनी रूप से जबरन चकरोड डलवा रहे हैं। जबकि नक्शे व मौके पर कोई रास्ता नहीं है। चकरोड डाला जाता है तो उनका खेत दो टुकड़ों में विभाजित हो जाएगा। एसडीएम ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिला था। तहसीलदार को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed