फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The woman died due to hanging

Etah News: फंदा लगने से हुई थी महिला की मौत

Sun, 23 Mar 2025 11:33 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 23 Mar 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
The woman died due to hanging
एटा। सकीट थाना क्षेत्र के गांव मुबारिकपुर सराय में शनिवार को एक महिला का शव फंदे से लटका मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगने से महिला की मौत होना आया है। मृतका के पिता ने दामाद सहित 3 लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अनार सिंह निवासी नगला खमानी थाना कुरावली जिला मैनपुरी ने बताया कि उन्होंने अपनी पुत्री कुसमा का विवाह सामर्थ्य के अनुसार दान-दहेज देकर किया था। कुछ समय बाद ही दामाद सुनील और अन्य ससुरालीजन बेटी को परेशान करने लगे। दहेज की मांग पूरी न करने पर आए दिन शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करते थे।
विज्ञापन

खुद पर हो रहे अत्याचार की शिकायत कई बार बेटी ने फोन कॉल कर हम लोगों से की थी। जब अतिरिक्त दहेज नहीं दिया तो शनिवार को बेटी को मारकर फंदे से लटका दिया। सीओ सकीट कृतिका सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की गहनता से जांच-पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed