फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The victims of fraud sent a memorandum to the Chief Minister

Etah News: ठगी के शिकार लोगों ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

Wed, 19 Mar 2025 11:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 19 Mar 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
The victims of fraud sent a memorandum to the Chief Minister
कचहरी ​स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन करते वि​भिन्न कंपनियों द्वारा ठगी के ​शिकार हुए लोग और एजेंट - फोटो : कचहरी ​स्थित धरना स्थल पर प्रदर्शन करते वि​भिन्न कंपनियों द्वारा ठगी के ​शिकार हुए लोग और एजेंट।
एटा। ठगी पीड़ित जमाकर्ता परिवार संगठन ने बुधवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन एएसडीएम राजकुमार मौर्य को सौंपा। ठगी पीड़ितों का भुगतान कराने और उन्हें मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने कहा कि अलीगढ़ मंडल में अनियमित जमा योजना पाबंदी अधिनियम और उत्तर प्रदेश के वित्तीय संस्थानों में जमाकर्ता हित संरक्षण अधिनियम 2016 का उल्लंघन करके विभिन्न कंपनी एवं क्रेडिट कोऑपरेटिव सोसाइटी स्कीम चला रही थीं। जिन्हें भारत सरकार एवं राज्य सरकार ने प्रतिबंधित कर दिया था। जमाकर्ताओं एवं ठगी पीड़ितों के जमाधन की वापसी का दायित्व आवेदन लेकर बुडस एक्ट 2019 के तहत नियुक्त सक्षम और सहायक सक्षम अधिकारियों को दिया था। अब जमाकर्ता और एजेंट आपस में लड़ रहे हैं जो गंभीर रूप लेता जा रहा है।
विज्ञापन

पुलिस एजेंटों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है जिससे एजेंटों में भय बना हुआ है और वह आत्महत्या तक कर रहे हैं। सरकार को ठगों की चल अचल संपत्ति नीलाम कर आवेदकों का भुगतान करना चाहिए। संगठन मंत्री राघवेंद्र सोलंकी, उप जिलाध्यक्ष राजकुमार, कोषाध्यक्ष रायनाथ, तहसील अध्यक्ष जितेंद्र सोलंकी, मीडिया प्रभारी मुकेश कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed