{"_id":"649c69b940f714e2fe07ae3f","slug":"the-uncontrollable-truck-overturned-the-boundary-wall-of-the-school-collapsed-etah-news-c-163-1-sagr1016-1509-2023-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बेकाबू ट्रक पलटा, स्कूल की चहारदीवारी ढही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बेकाबू ट्रक पलटा, स्कूल की चहारदीवारी ढही
Wed, 28 Jun 2023 10:41 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 28 Jun 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। जसरथपुर थाना क्षेत्र के दहेलिया गांव के पास ईको कार को बचाने के चक्कर में ट्रक बेकाबू हो गया। अलीगंज से मैनपुरी की ओर जा रहा तंबाकू लदा यह ट्रक पलट गया। इससे सड़क किनारे स्थित सरकारी विद्यालय की चहारदीवारी ढह गई। मंगलवार देर रात ट्रक में तंबाकू लादकर शिवपुरी भेजा गया था। तभी मोड़ पर सामने से अचानक कार आ गई। इसको बचाने के चक्कर में ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रक के पलटते ही चालक केबिन में फंस गया। जोरदार धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग एकत्रित हो गए। गांव वालों की मदद से चालक को बाहर निकाला गया। उसको हल्की चोटें आईं हैं। ग्राम प्रधान विष्णु मिश्रा ने बताया की ट्रक अलीगंज क्षेत्र का ही है। ट्रक मालिक ने चहारदीवारी में हुए नुकसान की भरपाई करने की बात कही है।