{"_id":"61433b068ebc3e84795e4641","slug":"the-thieves-who-boarded-the-bus-tried-to-snatch-the-operator-s-bag-etah-news-agr507802753","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस में चढ़े चोरों ने परिचालक का थैला छीनने का किया प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस में चढ़े चोरों ने परिचालक का थैला छीनने का किया प्रयास
विज्ञापन
रोडवेज बस में मारपीट करने वालो को पकड़ कर ले जाती पुलिस ।संवाद
- फोटो : ETAH
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित अलीगंज रोड तिराहा के पास से चार चोर बुधवार रात सैफई डिपो की बस में चढ़ गए। परिचालक का रुपये से भरा थैला छीनने का प्रयास किया। यात्रियों व परिचालक ने विरोध किया तो उनको पीट दिया। दो चोरों को यात्रियों ने पकड़ लिया और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। परिचालक ने मुकदमा दर्ज कराया है।
सैफई डिपो के बस परिचालक श्रीकृष्ण का कहना है कि बस में चार लोग अलीगंज रोड तिराहा से बुधवार रात करीब 11 बजे चढ़ गए। कुछ दूर चलने के बाद रुपयों का थैला छीनने का प्रयास किया। इसका यात्रियों और मैंने विरोध किया तो चारों ने मारपीट करना शुरू कर दी। इसके बाद रास्ते में बस धीमी हुई तो दो चोर उतर गए और बस पर पथराव कर दिया। इससे बस का एक शीशा टूट गया। बस में सवार दो चोरों को पकड़ लिया। दोनों ने डाक बगलिया पर बस से उतरने का प्रयास किया। पकड़े गए दोनों चोरों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि अलीगंज तिराहा से चार शराबी बस में सवार हो गए थे। उनके द्वारा बस यात्रियों व परिचालक के साथ मारपीट की गई है। मुकदमा दर्ज कर लिया है। पकड़े गए आरोपी गोपाल और सुरजीत निवासी नगला नौकस थाना सिकंदराराऊ जिला हाथरस को जेल भेज दिया है।