फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The terrorist attack in Pahalgam did not affect the devotees

Etah News: पहलगांव में हुए आतंकी हमले से श्रद्धालुओं पर नहीं पड़ा असर

Wed, 23 Apr 2025 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 23 Apr 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
The terrorist attack in Pahalgam did not affect the devotees
अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान बैंक में मौजूद भीड़- - फोटो : अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन के दौरान बैंक में मौजूद भीड़-
एटा। पहलगांव में हुए आतंकी हमले के बाद पूरा देश सहमा हुआ है। वहीं जनपद में अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन जारी है। बुधवार को 20 श्रद्धालुओं ने बैंक में जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराया है। उनका कहना है उन्हें सरकार पर पूरा भरोसा है। हर वर्ष वह अमरनाथ यात्रा पर दर्शन के लिए जाते हैं। इस बार भी वह बाबा के दर्शन अवश्य करेंगे।
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला पुरानी बस्ती निवासी तरुण वार्ष्णेय का कहना है कि रजिस्ट्रेशन किए जा रहे हैं बाबा बर्फानी का कपाट जून में खुलता है। सरकार श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था के लिए हर बार अच्छे इंतजाम करती है, उन्हें भरोसा है कि इस बार भी श्रद्धालुओं को कोई परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

पंजाब नेशनल बैंक के मैनेजर कृष्णकांत कुमार ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के लिए 13 अप्रैल से रजिस्ट्रेशन प्रारंभ हो गए थे। मंगलवार तक 485 रजिस्ट्रेशन हुए थे। वहीं आतंकी हमले के बाद बुधवार को 20 लोगों ने बैंक में आकर रजिस्ट्रेशन कराए हैं। इसके कारण अब तक 505 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रैवलिंग एजेंसियों ने कहा, नहीं पड़ा कोई प्रभाव

शहर में मौजूद कन्हैया ट्रैवल एजेंसी के स्वामी कन्हैया ने बताया कि पहलगांव में हुए आतंकी हमले में अमरनाथ की यात्रा में कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। क्योंकि यात्रा के लिए जून में बसों की सीट बुकिंग प्रारंभ होती है। जुलाई की शुआत में लोग ज्यादा से ज्यादा अमरनाथ यात्रा करते हैं।



कश्मीर जा रहे कुछ लोगों ने घूमना किया रद्द
कश्मीर में हुए आतंकी हमले के बाद लोगों में भय व्याप्त है। गांव नगला भोजी निवासी प्रशांत, कृपाल का कहना है कि उनका सपना कश्मीर घूमने का है। उन्होंने बताया कि उनके भाई की आर्मी में तैनाती है। भाई हमेशा कश्मीर की सुंदरता के बारे में बताते रहते हैं। इस बार उन्होंने दोस्तों के साथ कश्मीर घूमने की तैयारी की थी लेकिन जिस तरह आतंकवादियों ने हमला किया गया। यह दृश्य बहुत ही हृदयविदारक और डरावना था, इसके कारण उन्होंने कश्मीर घूमने का प्लान निरस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed