{"_id":"67db0a770fe93b0f990ac181","slug":"the-sword-of-action-hangs-over-three-beos-etah-news-c-163-1-sagr1016-131177-2025-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: तीन बीईओ पर लटकी कार्रवाई की तलवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: तीन बीईओ पर लटकी कार्रवाई की तलवार
Wed, 19 Mar 2025 11:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
एटा। अलीगढ़ में बेसिक शिक्षा विभाग में वर्ष 2003 से 2013 तक शिक्षकों के सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) खातों में 5 करोड रुपये का घोटाला हुआ। अपर मुख्य सचिव बेसिक की जांच के बाद अलीगढ़ बीएसए ने उस अवधि में तैनात रहे अधिकारियों, कर्मचारियों पर वहां के बन्ना देवी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें एटा के तीन खंड शिक्षाधिकारी भी शामिल हैं। इसके बाद इन पर विभागीय कार्रवाई की भी तलवार लटक गई है।
अलीगढ़ के बीएसए ने जीपीएफ घोटाले के मामले में 61 अधिकारियों, कर्मचारियों पर रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें एटा जनपद के तीन खंड शिक्षाधिकारी शामिल हैं। तीनों ही खंड शिक्षाधिकारी घोटाले के समय अलीगढ़ में तैनात रहे थे और इसके बाद वहां से तबादला होकर एटा में आए थे। वर्तमान में खंड शिक्षाधिकारी दीप्ति की तैनाती शीतलपुर, अमित सक्सेना की तैनाती निधौली कलां और हरिशंकर सिंह की तैनाती अलीगंज ब्लॉक में है।
अलीगढ़ में 520 शिक्षकों के जीपीएफ खाते खोले गए थे। शिकायत के बाद जांच में मामला सही पाए जाने पर मंगलवार को अलीगढ़ के बीएसए ने सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। एटा बीएसए दिनेश कुमार ने बताया कि मामला शासन स्तर का है। जो भी कार्रवाई होगी, शासन स्तर से ही की जाएगी।