फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The sweetness of Mirhachi's mango is spreading far and wide

Etah News: मिरहची के आम की दूर तक फैल रही मिठास

Mon, 12 Jun 2023 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 12 Jun 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
The sweetness of Mirhachi's mango is spreading far and wide
मिरहची। फलों का राजा कहे जाने वाले आम का नाम जुबां पर आते ही मुंह में पानी भर आता है। मिरहची क्षेत्र के स्वादिष्ट, मीठे, रसीले आम सिर्फ अपने क्षेत्र या जनपद ही नहीं, बल्कि दूर-दर तक के जनपदों और प्रांतों में भी प्रसिद्ध हैं। जो वहां मिठास बिखेर रहे हैं।इन दिनों क्षेत्र के हर बाग की डाली पर पके आम लदे हुए हैं। बंपर उत्पादन की उम्मीद में बागवान खुश हैं। बीते वर्ष की बात करें तो आम की पैदावार में काफी कमी रही थी। जिससे व्यापारियों को नुकसान उठाना पड़ा । अधिकांश बागवान लागत भी नहीं निकाल सके। इस बार प्रकृति ने मेहरबानी की है। शुरुआत से ही आम के वृक्ष बौर से भर आए। आंधी-तूफान, ओलावृष्टि भी कम रहे। ऐसे में इस बार की आम की पैदावार से पिछले साल के नुकसान की भरपाई के साथ अच्छा मुनाफा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


इन प्रजातियों की इन गांवों में होती है बागवानी
नगला चोइया, सिकतरा, गढ़ौली, मुहम्मदपुर, बुडेन, ततारपुर के बागों में दशहरी, देसी, कलमी, लंगड़ा, टिकारी, बंबई, चौंसा, फजली आदि प्रजातियों के आम होते हैं। यहां का दशहरी और चौंसा प्रजाति का आम अपने स्वाद और वजन के चलते काफी पसंद किया जाता है। इसके चलते बागानों में इन प्रजातियों की पैदावार बड़े पैमाने पर की जाती है।
विज्ञापन




यहां तक जाते हैं आम मिरहची के प्रसिद्ध आम जहां स्थानीय बाजारों में तो पसंद किए ही जाते हैं। वहीं दिल्ली, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, ग्वालियर, इंदौर, दिल्ली की मंडियों में भी मांग रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन



बोले व्यापारी

शुरुआती दौर में ही वृक्ष फलों से लदे देखकर बंपर पैदावार का अनुमान पूरा होता दिखाई दे रहा है। कुदरत की मेहरबानी से इस बार आम का व्यापार लाभकारी साबित होने की उम्मीद है।
सोरन सिंह

दो वर्षों के लिए बाग पट्टे पर लिया था। पिछले वर्ष खराब मौसम के चलते उत्पादन कम रहा। काफी नुकसान हुआ था। इस बार नुकसान की भरपाई के साथ ही बचत की उम्मीद नजर आ रही है।

- साजिद अली


बोले बागवान
आम की बागवानी पिछले साल घाटे का सौदा रही थी। आंधी, ओलावृष्टि के साथ रोग का भी सामना करना पड़ा था। इस बार परिस्थितियों अनुकूल हैं। अच्छा मुनाफा मिलने की उम्मीद है।
- मुन्नालाल


पिछले वर्ष की अपेक्षा इस बार पैदावार अच्छी हुई है। आंधी-तूफान से फसल बची रही है। उम्मीद है कि पिछले वर्ष के घाटे की भरपाई इस वर्ष हो सकेगी।

छत्रपाल सिंह
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed