फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The soldier posted in Pratapgarh did not bring the demand for the car

प्रतापगढ़ में तैनात सिपाही कार की मांग को लेकर नहीं लाया बरात

Thu, 25 Feb 2021 10:50 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 10:50 PM IST
विज्ञापन
The soldier posted in Pratapgarh did not bring the demand for the car
एटा। शादी तय होने के बाद सिपाही ने युवती के साथ संबंध बनाए और इसके बाद दहेज में कार की मांग की जाने लगी। मांग पूरी नहीं होने पर सिपाही तय तिथि को बरात लेकर भी नहीं पहुंचा और दुल्हन इंतजार ही करती रही। युवती के पिता ने एसएसपी के आदेश पर सिपाही के खिलाफ बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना बागवाला क्षेत्र के गांव बरौली निवासी प्रतापगढ़ में तैनात सिपाही विपिन कुमार के खिलाफ शादी से पूर्व युवती के साथ संबंध बनाने और शादी से इनकार करने की रिपोर्ट बुधवार को दर्ज कराई गई है। थाना जैथरा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के पिता ने बताया है कि बेटी की शादी विपिन के साथ अक्तूबर 2020 में 10 लाख रुपये में तय हुई थी। 24 अक्तूबर का टीका समारोह होने पर सिपाही छुट्टी लेकर घर आया था और एक दिन पहले बेटी को लेकर एटा बाजार कराने के लिए लेकर गया, वहां पर बिना मर्जी के बेटी से संबंध बनाए।
विज्ञापन

टीका समारोह होने के बाद 25 नवंबर की तिथि शादी की निकली। शादी से पहले ही विपिन कुमार ने अतिरिक्त दहेज में एक कार की मांग रख दी। कार देना संभव नहीं था ऐसे में पंचायत भी हुई। इसके बावजूद विपिन बरात लेकर नहीं आया, तब बेटी ने अपनी मां व अन्य को शादी से पहले संबंध बिना मर्जी के जबरन बनाने की बात बताई। इसके बाद आईजीआरएस पर कार्रवाई कराने के लिए शिकायत डाली गई और एसएसपी से मिलकर बेटी के भविष्य को लेकर चिंता जाहिर की गई। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया है कि एसएसपी के आदेश पर सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed