फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The software crashed due to a lack of service, disrupting emergency oxygen supply.

Etah News: सर्विस नहीं होने से सॉफ्टेवेयर हुआ क्रैश, रुकी इमरजेंसी की ऑक्सीजन आपूर्ति

Thu, 08 Jan 2026 11:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 08 Jan 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
The software crashed due to a lack of service, disrupting emergency oxygen supply.
मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के पीछे लगा ऑक्सीजन प्लांट। संवाद
एटा। मेडिकल कॉलेज में तीन ऑक्सीजन प्लांट लगे हुए हैं। इसमें दो ऑक्सीजन प्लांट संचालित थे। सर्विस समय से नहीं होने की वजह से दूसरा ऑक्सीजन प्लांट 15 दिनों से बंद पड़ा है। सॉफ्टवेयर क्रैश हो जाने के कारण इमरजेंसी की आपूर्ति ठप हो गई है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी के पीछे दो ऑक्सीजन प्लांट लगे हुए हैं। इसमें एक ऑक्सीजन प्लांट संचालित था। इस प्लांट से ऑक्सीजन की आपूर्ति मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में होती है। पीएसए ऑक्सीजन जनरेशन प्लांट की दो सर्विस नहीं होने की वजह से 15 दिन से ऑक्सीजन आपूर्ति बंद है। मेडिकल कॉलेज प्रशासन की लापरवाही की वजह से इसका संचालन नहीं हो पा रहा है। इमरजेंसी में ऑक्सीजन की आपूर्ति सिलिंडर द्वारा हो रही है।
विज्ञापन

टाटा कंपनी के सर्विस इंजीनियर प्रशांत गुप्ता ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट की दो सर्विस बकाया हैं। सर्विस नहीं होने की वजह से सॉफ्टवेयर क्रेश हो चुका है। इसकी वजह से आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बताया कि 4 हजार घंटे के बाद ऑक्सीजन प्लांट की सर्विस की जाती है। अगर सर्विस न हो तो ऑक्सीजन आपूर्ति नहीं हो सकती है। सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि ऑक्सीजन प्लांट की सर्विस कराई जाएगी। ताकि ऑक्सीजन आपूर्ति शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed