फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The roof of the house collapsed due to rain, 4 people including 2 children were buried

Etah News: बारिश के कारण गिरी मकान की छत, 2 बालकों समेत 4 लोग दबे

Thu, 14 Aug 2025 05:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 14 Aug 2025 05:01 PM IST
विज्ञापन
The roof of the house collapsed due to rain, 4 people including 2 children were buried
गांव नदराला में छत गिरने से कमरे के अंदर पड़ा मलबा। संवाद
एटा। घर के लोग बृहस्पतिवार को तड़के गहरी नींद में सो रहे थे। उसी समय बरसात के कारण पुराने मकान की छत भरभराकर गिर पड़ी। इसके कारण 2 बालकों सहित 4 लोग मलबे में दब गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद दबे हुए लोगों को बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां से हालत गंभीर देखते हुए सैफई रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

नदराला निवासी बल्लू खां ने बताया कि गांव के ही शाह आलम का कई वर्ष पुराना मकान बृहस्पतिवार को तड़के बरसात के कारण ढह गया। इसकी वजह से छत के मलबे में मेहरुन्निशा, राबिया के साथ ही 13 वर्षीय नाजिया और 11 वर्षीय तारिक भी दब गया। चीख-पुकार सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और सब ने मिलकर कड़ी मशक्कत करते हुए मलबे में दबे हुए लोगों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही एसडीएम अलीगंज जगमोहन गुप्ता और सीओ नितीश गर्ग के साथ ही तहसील के अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन

सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अलीगंज पहुंचाया। यहां से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी की हालत को गंभीर देखते हुए सैफई रेफर कर दिया। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने बताया कि मकान गिरने से जो भी नुकसान हुआ है उसका आकलन कराया जा रहा है। शासन स्तर से जो भी आर्थिक मदद होगी वो जल्द से जल्द दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

गांव नदराला में छत गिरने से कमरे के अंदर पड़ा मलबा। संवाद

गांव नदराला में छत गिरने से कमरे के अंदर पड़ा मलबा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed