{"_id":"6987a8180487ef3f6f05b3cc","slug":"the-road-was-blocked-for-half-an-hour-due-to-monkey-menace-etah-news-c-163-1-eta1003-146049-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बंदरों के उत्पात से आधा घंटे बाधित रहा रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बंदरों के उत्पात से आधा घंटे बाधित रहा रास्ता
Sun, 08 Feb 2026 02:31 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 08 Feb 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
जैथरा में रास्ते में बैठे बंदर। संवाद
जैथरा। कस्बे में बंदरों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। बंदरों के उत्पात से कस्बे और बाजार आने वाले लोग परेशान हैं। शनिवार को थाने के पास से बांदूपुरा मार्ग सुबह दस बजे बंदरों ने आधा घंटे तक बाधित रखा।
इस मार्ग पर दो विद्यालय हैं। बंदरों के उत्पात करने से दोनाें तरफ बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ लग गई। क्षेत्र के गांव जखा, बांदुपुरा, समोगर, नगला नानकार को रास्ता जाता है। लोगों ने बताया सुबह एक महिला मार्ग से गुजर रही थी। उसके हाथ में भुने चने की थैली थी। इसे एक बंदर ने झपटकर छीन लिया। थैली फटने पर चने खाने के लिए बंदर आपस में झगड़ने लगे, इस पर लोग भयभीत हो गए और मार्ग का आवागमन बाधित रहा।