फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The revised proposal sent to the bypass rule

बाईपास के लिए शासन को भेजा संशोधित प्रस्ताव

Thu, 07 Jan 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Thu, 07 Jan 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
The revised proposal sent to the bypass rule
बाईपास के लिए कवायद तेज हो चली है। जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन बाईपास की पत्रावली लेकर लखनऊ रवाना हो चुके हैं। वहीं लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से बाईपास का फोरलेन प्रस्ताव भी मांगा है। मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री के दिशा निर्देशों के बाद अधिकारियों ने सक्रियता बढ़ा दी है। वहीं बाईपास की मांग का अभियान भी लगातार जारी है। गुरुवार को भी हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय के द्वारा बाईपास के प्रस्ताव का पुन: आगणन मांगे जाने के बाद विभाग सक्रिय हो गया। लोक निर्माण विभाग ने विस्तार से चार प्रस्ताव बनाकर भेजे हैं। इन प्रस्तावों में टू, थ्री एवं फोर लेन के सभी प्रस्तावों का प्रारूप तैयार करके भेजा गया है। जिलाधिकारी इन प्रस्तावों को लेकर लखनऊ गए हैं। वहीं इसके अतिरिक्त मुख्य अभियंता लोक निर्माण ने निर्माण विभाग के अधिशाषी अभियंता से फोरलेन का बाईपास प्रस्ताव का आगणन मांगा। इसे भी विभाग ने तैयार कर भेजा है। उधर परिवहन राज्यमंत्री मानपाल सिंह एवं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कुंवर देवेंद्र सिंह यादव ने भी बाईपास के लिए शासन में बात की है। दोनों ही नेता शीघ्र ही इस समस्या के निदान का भरोसा जता रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं बाईपास की मांग लगातार जोर पकड़े हुए है। सोरों गेट पर हस्ताक्षर शिविर आयोजित किया गया। यहां काफी संख्या में लोगों ने हिस्सेदारी कर हस्ताक्षर करके बाईपास की मांग की है। कारोबारी हृदेश गुप्ता का कहना है कि बाईपास का शीघ्र निदान आवश्यक है। जितना विलंब शासन इसके क्रियान्वयन में करेगा उतनी ही समस्याएं जनता की बढ़ती जाएंगी। समाजसेवी माधव तिवारी की टीम ने शिविर में लोगों से हस्ताक्षर कराए। माधव तिवारी ने बताया कि अब तक अभियान में ग्यारह हजार हस्ताक्षर हो चुके हैं। यह अभियान बाईपास के निर्माण तक जारी रहेगा। शिविर में जमीर अहमद, जुबैर अहमद, लोकेश तिवारी, गौरव गुप्ता, संदीप चौहान, इसरार हुसैन, इरशाद अहमद और दिलशाद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed