फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The report sent to government action dysfunction

कार्य में शिथिलता की रिपोर्ट शासन को भेजी

Sat, 13 Dec 2014 11:43 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला कासगंज
ब्यूरो अमर उजाला कासगंज Updated Sat, 13 Dec 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
The report sent to government action dysfunction
कासगंज जिले में चल रहे निर्माण कार्यों की शिथिलता किसी से छिपी नहीं है। जिला चिकित्सालय में चल रहे निर्माण में भी धीमी गति से कार्य चल रहा है। निर्माणदायी संस्थाओं को हाईकोर्ट के निर्णय का भी खौफ नहीं है और न ही जिला प्रशासन की चिंता से सरोकार। शिथिलता को लेकर उच्च अधिकारी भी बराबर शासन को अपनी रिपोर्ट भेजकर अपनी जिम्मेदारी से मुक्त हो रहे है। जिला चिकित्सालय के निर्माण की धीमी गति एवं गुणवत्ता को लेकर डीएम ने चेतावनी दी है, वहीं, सीएमओ ने शासन को पत्र भेजकर निर्माण कार्य पर असंतोष जाहिर किया गया है।
विज्ञापन




गौरतलब हो कि जिला चिकित्सालय निर्माण कार्य गत वर्ष से चल रहा है। जुलाई माह में यह निर्माण कार्य शुरू हुआ था और जिला चिकित्सालय परिसर में ही 14 दिसंबर को मुख्यमंत्री का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। उस समय निर्माण की गति तेजी पर थी, लेकिन बाद में यह गति भी धीमी होती चली गई। जिला चिकित्सालय के  निर्माण का जिम्मा सीएनडीएस की यूनिट 25 को दिया गया है।
विज्ञापन



निर्माण शुरू होेने के समय साढ़े पांच करोड़ रुपये निर्माणदायी संस्था को दिए गए थे। इसके बाद सवा दस करोड़ रुपये अक्तूबर माह में निर्माण के लिए दिए गए है शुक्रवार को जब जिला चिकित्सालय में निर्माण की स्थिति को देखा गया तो 35 से 40 श्रमिक ही कार्य पर लगे हुए दिखे। कोई अधिकारी एवं अभियंता भी मौके पर मौजूद नहीं था। अभी तक बाउंड्रीवाल के अलावा पोस्टमार्टम भवन और नर्स हास्टल का निर्माण हुआ है, लेकिन तमाम कार्य इन दोनों भवनों के अवशेष है। यदि निर्माण में यही शिथिलता बनी रही तो निर्धारित समय में कार्य का पूरा हो पाना असंभव है। जबकि जिला चिकित्सालय के निर्माण का लक्ष्य जून 2015 का है। ऐसे कैसे निर्धारित समय सीमा में निर्माण पूरा होगा कुछ कहा नहीं जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन





निर्माण की कोई प्रगति नहीं है। कार्यदायी संस्था को डीएम के माध्यम से पत्र प्रेषित किया गया है। शासन को भी शिथिलता की रिपोर्ट भेजी है। अब तक सिर्फ 30 प्रतिशत ही कार्य हो सका है।

- डा. सत्य सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी



सीएनडीएस के प्रोजेक्ट मैनेजर विक्रम सिंह का कहना है कि निर्माण की गुणवत्ता में जांच लगातार एएमयू से कराई जा रही है लेकिन अप्रैल से पैसा खत्म हो जाने के बाद निर्माण का कार्य रुक गया। अक्तूबर माह में पुन: धन प्राप्त हुआ इसके बाद निर्माण ने गति पकड़ी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed