{"_id":"47ef2fa126c4d54a96dee2461691ad63","slug":"the-procession-arrived-at-gopashtmi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपाष्टमी पर निकाली शोभायात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपाष्टमी पर निकाली शोभायात्रा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Thu, 19 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपाष्टमी के मौके पर नगर में धार्मिक वातावरण के बीच गो सेवकों ने गो माता की पूजा अर्चना की। रोली चंदन का तिलक लगाकर, गो माता को भोग लगाकर भक्तों ने सुख समृद्धि की कामना की। धूप, दीप से गो माता की आरती उतारी। वहीं नगर की गोशाला से शोभायात्रा निकाली गई।
शोभायात्रा का शुभारंभ नगर की गोशाला से किया गया। यहां आधा दर्जन गायों को पीत वस्त्र पहनाकर सजाया गया और उन्हे शोभायात्रा में शामिल किया गया। शोभायात्रा में रथ पर भगवान कृष्ण-राधा के स्वरूप विराजित किए गए।
गोशाला से बैंडबाजों की धुनों के साथ शोभायात्रा शुरू हुई जो शहर के नदरई गेट, सोरों गेट, बाराहाद्वारी, सहावर गेट सहित अन्य प्रमुख मार्गों से होते हुए गोशाला पर ही समाप्त हुई। जगह-जगह भक्तों ने गायों की पूजा अर्चना की।
विज्ञापन
शोभायात्रा में मौजूद कृष्ण राधा के स्वरूप की भी आरती उतारी। पूजा पाठ के कारण पूरे दिन नगर का वातावरण भक्तिमय बना रहा।