फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The prisoner got his third HIV test done

Etah News: बंदी की कराई गई एचआईवी की तीसरी जांच

Tue, 19 Sep 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 19 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
The prisoner got his third HIV test done
एटा। जेल में निरुद्ध एक बंदी की 24 जुलाई को एचआईवी की जांच हुई थी। इसमें वह पॉजिटिव बताया गया था। बंदी के कहने पर उसकी दूसरी जांच 12 सितंबर को कराई गई। जिसमें उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई। अब मंगलवार को उसकी तीसरी जांच हुई। रिपोर्ट चिकित्सकों को संदिग्ध लगी। सूत्रों की माने तो बंदी की अब आगरा में एक अन्य जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


गैंगस्टर के मामले में एक युवक करीब 4 वर्ष से एटा जेल में निरुद्ध है। दो माह पहले उसे बुखार आया लेकिन वह जेल में ठीक नहीं हुआ। उसे मेडिकल कॉलेज में जांच के लिए ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी एचआईवी की जांच लिखी थी। इसमें बंदी एचआईवी पॉजिटिव आया था। इसके बाद उसका इलाज शुरू कर दिया गया, लेकिन बंदी को रिपोर्ट पर भरोसा नहीं था। उसने जेल अधिकारियों से कहा उसे एचआईवी नहीं हो सकता है। जेल अधिकारियों ने उसकी 12 सितंबर को फिर से जांच कराई जिसमें उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।
विज्ञापन

इसके बाद जांच की प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो गए थे। वहीं जेल प्रशासन ने भी स्वास्थ्य विभाग को पत्र लिखा था। मंगलवार को चिकित्सक की देखरेख में उसकी तीसरी जांच की गई। सूत्रों की माने तो जांच रिपोर्ट संदिग्ध आई है। जिसके बाद उसकी जांच आगरा या फिर दिल्ली में कराई जाएगी। नोडल अधिकारी एचआईवी डॉ. राजेश शर्मा ने बताया मंगलवार को बंदी की जांच चिकित्सक की देखरेख में कराई गई है। रिपोर्ट क्या रही इस मामले में बुधवार को चिकित्सक से बात की जाएगी। जरूरत पड़ी तो आगरा जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed