{"_id":"6509dc0c4bda2bfe0b0f20b7","slug":"the-principal-expressed-his-displeasure-after-seeing-the-crowd-in-the-doctors-room-during-emergency-etah-news-c-163-1-sagr1019-5575-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: इमरजेंसी में चिकित्सक कक्ष में भीड़ देख प्राचार्य ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: इमरजेंसी में चिकित्सक कक्ष में भीड़ देख प्राचार्य ने जताई नाराजगी
Tue, 19 Sep 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
एटा। मंगलवार की सुबह मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संदीप गुप्ता ने ओपीडी सहित इमरजेंसी में निरीक्षण करने पहुंचे। उन्हें इमरजेंसी में चिकित्सक कक्ष में भीड़ मिली। इस पर नाराजगी जताई और चिकित्सकों को बेहतर उपचार करने की बात कही। उन्होंने एमसीएच विंग में भी व्यवस्थाओं को देखा।
अमर उजाला समाचार पत्र ने मेडिकल कॉलेज में सुबह 9 बजे तक चिकित्सक ओपीडी में न होने की खबर को शुक्रवार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने प्राचार्य को पत्र लिख व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने की बात कही थी। सोमवार की सुबह कॉलेज के प्राचार्य मेडिकल कॉलेज पहुंचे और ओपीडी में व्यवस्थाओं को देखा था। इसके बाद वह मंगलवार की सुबह नौ बजे के करीब फिर ओपीडी में पहुंचे। उन्हें चिकित्सक मरीजों का उपचार करते मिले। इमरजेंसी वार्ड में जाकर मरीजों से उपचार के बारे में जानकारी की। वहीं चिकित्सक कक्ष में भीड़ देख नाराजगी जताई। कहा कि सभी का उपचार जल्द से जल्द किया जाए। यहां भीड़ न लगने दी जाए। इसके बाद वह एमसीएच विंग में व्यवस्थाओं को देखने जा पहुंचे। उन्होंने स्त्री एवं प्रसूति विभाग सहित ओपीडी को देखा। इस दौरान चिकित्सकों से कहा यहां आने वाले मरीजों को बेहतर उपचार मिले। यहीं सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए। बाहर की दवाओं को न लिखा जाए, कॉलेज में दवा काउंटर पर सभी प्रकार की दवाएं हैं। उनको ही लिखा जाए। प्राचार्य ने बताया वह प्रतिदिन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को देखेंगे।