फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The pressure of festive crowd will increase from today

Etah News: आज से बढ़ जाएगा त्योहारी भीड़ का दबाव

Sat, 23 Mar 2024 12:25 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 23 Mar 2024 12:25 PM IST
विज्ञापन
The pressure of festive crowd will increase from today
एटा। त्योहार को देखते हुए बस स्टैंड पर पर्याप्त संख्या में बसें तो उपलब्ध हैं। मगर फिलहाल सवारियों की कमी है। शनिवार से अवकाश के साथ ही पर्व के चलते बसों पर यात्रियों की भीड़ का दबाव बढ़ेगा। दिल्ली व आगरा रूटों पर सबसे ज्यादा बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिले या प्रदेश से बाहर नौकरी कर रहे लोग त्योहार पर घर लौटते हैं। जिसके चलते बाहर से आने वाले लोग शनिवार से घरों की ओर लौटने लगेंगे। जिससे बसों पर सवारियों का बोझ बढ़ जाएगा। फिलहाल यहां से बाहर जाने वाली अधिकांश बसें खाली जा रही हैं। एआरएम राजेश यादव ने बताया कि डिपो की सबसे ज्यादा बसें इस समय दिल्ली मार्ग पर संचालित की जा रही हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा आगरा, बरेली के लिए भी पर्याप्त संख्या में बसें चलाई जा रहीं हैं। बताया कि शुक्रवार को शाम 4 बजे तक 60 बसें दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी हैं। इसके साथ ही और भी बसें भेजी जा रहीं हैं। जिससे कि त्योहार पर बाहर से अपने घर लौट रहे लोगों को किसी प्रकार की समस्या का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
दिल्ली जाने के लिए थोड़ा इंतजार जरूर करना पड़ा, मगर बस मिल गई। उम्मीद है कि त्योहार के दौरान भी इसी तरह का सुगम सफर मुहैया हो सकेगा। -राधेश्याम, बापू नगर

-----------------
बेटी गाजियाबाद में रहती है, उसके लिए होली पर कुछ सामान भेजना है। बस अड्डे पर पहुंचते ही बस आ गई। इसमें रखकर सामान भेज दिया है। -अर्चना सक्सैना, डॉली
--------------
होली पर यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या नहीं होने दी जाएगी। बाहरी डिपो की बसें दिन में तो बाईपास से होकर ही निकलेंगी। रात को शहर के अंदर से होकर जाएंगी। वहीं डिपो की ज्यादातर बसें दिल्ली रूट पर ही लगाई गई हैं। -राजेश यादव, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed