{"_id":"67cc83bcec4783aad30b665b","slug":"the-pregnant-woman-accused-the-staff-nurse-of-beating-her-etah-news-c-163-1-sagr1019-130729-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्रसूता ने स्टाफ नर्स पर लगाया पिटाई करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्रसूता ने स्टाफ नर्स पर लगाया पिटाई करने का आरोप
Sat, 08 Mar 2025 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 08 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
अवागढ़। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक स्टाफ नर्स पर एक प्रसूता ने प्रसव के दौरान पिटाई करने का आरोप लगाया है। उसके परिजन ने कहा कि इलाज में लापरवाही की गई, इससे अन्य दिक्कतें हो गईं।
गांव सरकरी निवासी मुन्नी देवी ने बताया फरवरी माह में पुत्रवधू पूनम को प्रसव पीड़ा के दौरान वह अवागढ़ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर पहुंची थी। यहां पहुंचने के 30 मिनट बाद पुत्रवधू को सामान्य प्रसव हुआ। बताया कि स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात एक नर्स ने पुत्रवधू को प्रसव कराया था। प्रसव के बाद पुत्रवधू के इलाज में लापरवाही की गई। आरोप है कि जिस समय प्रसव के लिए पुत्रवधू दर्द से परेशान थी उस समय स्टाफ नर्स ने उसके साथ मारपीट की।
उन्होंने स्टाफ नर्स पर बच्चेदानी को नुकसान पहुंचाने का भी आरोप लगाया है। बताया कि प्रसव के बाद वह निजी नर्सिंग होम में उपचार के लिए लेकर गईं थीं। अल्ट्रासाउंड में भी चोट लगने की बात सामने आई है। उन्होंने 1500 रुपये लेने का भी आरोप लगाया है। सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया उन्हें शिकायत नहीं मिली है। फिर भी मामले की जांच कराई जाएगी और दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।