फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The poison of adulteration: The taste of colorful sweets can make you sick.

मिलावट का जहर : रंग-बिरंगी मिठाई का स्वाद बना सकता है बीमार

Tue, 14 Oct 2025 11:02 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 14 Oct 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
The poison of adulteration: The taste of colorful sweets can make you sick.
घंटाघर बाजार में ​स्थित दुकान पर बिक्री के लिए रखी हुईं मिठाई। संवाद
एटा। तमाम तरह की रंग-बिरंगी मिठाई तैयार कर अभी से दुकानों पर सजा ली गई हैं। दिवाली की मांग में ये सभी मिठाइयां खप जाती हैं, लेकिन, इनमें की गई मिलावट लोगों को बीमार कर सकती है। चिकित्सकों के अनुसार अखाद्य और अधिक मात्रा में रंगों का प्रयोग लोगों को तमाम बीमारियां दे जाता है।
विज्ञापन

दिवाली के पर्व पर मांग के अनुरूप मिठाई बनाना मुश्किल होता है इसलिए व्यापारी पहले से ही बड़ी मात्रा में मिठाई बनवा लेते हैं। यह काम जिले के सभी बड़े मिष्ठान प्रतिष्ठानों पर शुरू हो चुका है। कई ऐसी दुकानें भी हैं जहां मिठाइयों को चमकदार और रंगीन दिखाने के लिए रंगों का खतरनाक स्तर तक इस्तेमाल किया जाता है। रोडवेज बस स्टैंड के आसपास, शिकोहाबाद रोड, आगरा रोड चुंगी, पीपल अड्डा की कई दुकानों पर इस तरह की मिठाइयां बेची जा रही हैं।
विज्ञापन

मिलावटी और दूषित मिठाइयों की रोकथाम के लिए हर त्योहार से पहले खाद्य सुरक्षा विभाग जांच अभियान चलाता है। पिछले साल भी दिवाली से पहले विभाग ने अभियान चलाकर 28 नमूने लेकर जांच के लिए भेजे। इनमें से 21 खाद्य पदार्थों में तमाम कमियां पाई गईं और जांच में फेल हो गए। इनसे संबंधित व्यापारियों के विरुद्ध मुकदमे दायर कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सकों की बात
मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा बताते हैं कि अखाद्य रंग मिली मिठाई खाने से फूड प्वॉइजनिंग, पेट दर्द, उल्टी, दस्ते, अपच जैसी दिक्कत हो सकती हैं। रंग अधिक मात्रा में मिलाया गया है तो लिवर पर खतरनाक असर पड़ता है। इससे कैंसर तक हो सकता है।

लोग बोले
दिवाली का त्योहार ही मिठास वाला होता है और हर परिवार मिठाइयां खरीदता है। प्रशासन की जिम्मेदारी है कि मिलावटी मिठाई नहीं बिकें ताकि लोग बीमार न पड़ें। - सुनील सोलंकी

पिछले साल दिवाली पर एक प्रतिष्ठित दुकान से मिठाई खरीदी। भीड़ के चलते चेक करने तक का मौका नहीं मिला। घर आकर देखा तो मिठाई अच्छी नहीं थी, उसे फेंकना ही पड़ा। - लालू सक्सेना



वर्जन
दिवाली पर्व के मद्देनजर चेकिंग अभियान जारी है। खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहे हैं और दूषित मिलने वाली मिठाइयों को मौके पर नष्ट कराया जा रहा है। - डॉ. चमन लाल, सहायक आयुक्त खाद्य

घंटाघर बाजार में स्थित दुकान पर बिक्री के लिए रखी हुईं मिठाई। संवाद

घंटाघर बाजार में स्थित दुकान पर बिक्री के लिए रखी हुईं मिठाई। संवाद

घंटाघर बाजार में स्थित दुकान पर बिक्री के लिए रखी हुईं मिठाई। संवाद

घंटाघर बाजार में स्थित दुकान पर बिक्री के लिए रखी हुईं मिठाई। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed