{"_id":"6717db415caae0b29f03f2d6","slug":"the-person-injured-in-a-road-accident-died-during-treatment-etah-news-c-163-1-eta1001-124760-2024-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सड़क हादसे में घायल व्यक्ति ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
Tue, 22 Oct 2024 10:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 22 Oct 2024 10:35 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना मिरहची क्षेत्र के नगला पुढि़यार के पास 15 अक्तूबर को एक व्यक्ति अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गया था। जिसकी उपचार के दौरान सोमवार की देर शाम आगरा में मौत हो गई। वहीं मंगलवार की सुबह राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पेपर देने जा रहीं दो छात्राएं अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गईं। मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
गांव नवीनगर निवासी शिशुपाल ने बताया कि चचेरा भाई त्रिमल सिंह किसी कार्य से पैदल गांव की ओर जा रहा था। जैसे ही वह नगला पुढि़यार के पास पहुंचा, किसी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इसके साथ ही पुलिस और परिजन को सूचना दी गई। घर के लोग मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए, प्राथमिक उपचार के बाद आगरा रेफर कर दिया। बताया कि तभी से लगातार आगरा के एक निजी क्लिनिक में उपचार चल रहा था। सोमवार की देर शाम त्रिमल सिंह की मौत हो गई। जिसके बाद परिजन शव को लेकर पोस्टमार्टम गृह पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सीओ अमित कुमार ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
थाना कोतवाली देहात के गांव गिरौरा निवासी संध्या अपनी बहन मोहिनी के साथ हाईस्कूल की अर्धवार्षिक परीक्षा देने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज आ रही थी। दोनों बहनें जैसे ही पीएसी पास स्थित नायरा पेट्रोल पंप के सामने पहुंची। पीछे से किसी अज्ञात वाहन ने चपेट में ले लिया, जिसके चलते दोनों बहनें सड़क पर गिर पड़ीं। उधर से गुजर रहे एक कार सवार ने दोनों को उठाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। मोहिनी ने बताया कि उसके तो हल्की चोट आई है, लेकिन संध्या के काफी गंभीर चोटें आई हैं। दोनों बहनों का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। सूचना पर पुलिस के साथ ही परिजन भी मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।