फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The peon was caught red handed taking a bribe of 18 thousand

Etah News: पेशकार 18 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया

Fri, 22 Aug 2025 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Fri, 22 Aug 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
The peon was caught red handed taking a bribe of 18 thousand
तहसील सदर से पेशकार राजकुमार को रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ने के बाद ले जाती एंटी करप्शन की टीम
एटा। तहसील सदर परिसर में स्थित एसडीएम कोर्ट कार्यालय में तैनात पेशकार को एंटी करप्शन टीम ने 18000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को पेशकार ने किसान से वसीयत के मामले में रुपये की मांग की थी।
विज्ञापन


एंटी करप्शन थाना अलीगढ़ प्रभारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि मारहरा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान भगवानदास की मां की वसीयत के संबंध में मामला नायाब तहसीलदार मारहरा के यहां चल रहा था। वहां से मामला एसडीएम कोर्ट में पहुंचा।
विज्ञापन


पीड़ित दूसरे कोर्ट में केस को स्थानांतरित कराना चाह रहे थे जिसके लिए एसडीएम सदर के पेशकार राजकुमार ने रुपये की मांग की। मामले की जानकारी पीड़ित ने एंटी करप्शन टीम को दे दी। टीम ने कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को राजकुमार को 18000 रुपये लेते रंगे हाथ पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed