{"_id":"67e14a656616d0155c0c7379","slug":"the-mobile-was-stolen-from-the-driver-after-stopping-the-loader-vehicle-etah-news-c-163-1-eta1001-131389-2025-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: लोडर वाहन रुकवाकर चालक से लूटा मोबाइल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: लोडर वाहन रुकवाकर चालक से लूटा मोबाइल
विज्ञापन
एटा। थाना मलावन में अंकित गुप्ता निवासी कीलरमऊ थाना बागवाला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि हाईवे पर रविवार की देर शाम कार सवारों ने गाड़ी रुकवा कर मोबाइल लूट लिया।
कीलरमऊ निवासी अंकित गुप्ता ने बताया कि 23 मार्च को वह सकीट बाजार से वापस एटा लौट रहा था। देर शाम जैसे ही हाईवे पर पुलिस चौकी सैंथरी के पास पहुंचा, एक कार सवार कुछ लड़को ने उसके लोडर वाहन को ओवरटेक करके रुकवा लिया। इसके बाद खिड़की के पास गालियां देते हुए नीचे उतरकर पीटने लगे।
इतना ही नहीं जेब में रखा मोबाइल फोन जबरन छीनकर अपनी गाड़ी में बैठकर भाग गए। सीओ सकीट कृतिका सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की गहनता के साथ छानबीन की जा रही है। संवाद