फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The message "Save the pilgrimage site, save the faith" resonated at the festival.

Etah News: महोत्सव में गूंजा तीर्थ बचाओ, धर्म बचाओ का संदेश

Tue, 06 Oct 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 06 Oct 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
The message "Save the pilgrimage site, save the faith" resonated at the festival.
तीर्थ वंदना महोत्सव' कार्यक्रम के मौजूद श्राविकाएं। स्रोत जैन समाज
एटा। भारतवर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ कमेटी के 125वें स्थापना वर्ष पर आयोजित तीर्थ वंदना महोत्सव के तहत मंगलवार को बांस मंडी स्थित आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। आदिनाथ महिला मंडल की सदस्यों ने भगवान श्रेयांशनाथ की जन्मस्थली सिंहपुरी (सारनाथ) का ऑनलाइन दर्शन-पूजन किया।कार्यक्रम का आयोजन जैन धर्म की साध्वी, तीर्थंकर जन्मभूमि विकास की प्रेरणास्रोत आर्यिका ज्ञानमती माता की प्रेरणा से किया जा रहा है। इस दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने आर्यिका ज्ञानमती माता की पूजा-अर्चना कर श्रीफल समर्पित किया और उनके दीर्घायु व शतायु होने की मंगलकामना की। जैन महिला संगठन की अध्यक्ष बबिता जैन प्रेरणा ने कहा कि तीर्थों की सुरक्षा और संरक्षण समाज के प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। देश के प्रमुख जैन तीर्थ क्षेत्रों पर अनधिकृत कब्जे और अन्य विवादों की स्थिति चिंता का विषय है। समाज को शासन-प्रशासन के समक्ष अपनी बात रखने के साथ ही तीर्थ क्षेत्रों से निरंतर जुड़ना चाहिए। इस दौरान महिलाओं ने तीर्थ बचाओ, धर्म बचाओ के नारे लगाए। उन्होंने बताया कि 25 और 26 अक्टूबर को अयोध्या में शरद पूर्णिमा महोत्सव के तहत आर्यिका ज्ञानमती माताजी का 93वां जन्म जयंती उत्सव मनाया जाएगा। माता की प्रेरणा से मांगी तुंगी में भगवान ऋषभदेव की 108 फुट ऊंची प्रतिमा सहित अनेक ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। कार्यक्रम के अंतिम चरण में चालीसा मंगल आरती और बारहमासा पाठ हुआ। कमलेश जैन, स्नेहलता जैन, आशा जैन, डॉ. रूपा जैन, मीता जैन, बबली जैन, अंजू जैन, राज जैन, गरिमा जैन, तृप्ति जैन, रक्षा जैन, रजनी जैन, सरिता जैन और शुभि जैन समेत अनेक सदस्य मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed