फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ram Baraat taken out with great fanfare; chants of 'Jai Siyaram' echoed.

Etah News: धूमधाम से निकली राम बरात, गूंजा जय सियाराम

Tue, 06 Oct 2026 11:37 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 06 Oct 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Ram Baraat taken out with great fanfare; chants of 'Jai Siyaram' echoed.
जलेसर। नगर में सोमवार शाम मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम की भव्य राम बरात शोभायात्रा धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शाम सात बजे अग्रवाल कोल्ड से शुरू हुई शोभायात्रा नाला बाजार, घंटाघर सहित नगर के प्रमुख बाजारों से होती हुई देर रात करीब 12 बजे महावीर गंज पहुंची। इस दौरान पूरा नगर जय सियाराम के जयकारों से गूंजता रहा।शोभायात्रा का शुभारंभ नगर पालिका परिषद जलेसर की अध्यक्ष गौरी वर्मा, संजीव वर्मा के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। रामलीला कमेटी के पदाधिकारियों ने पालिका अध्यक्ष का स्वागत किया। राम बरात में आकर्षक धार्मिक झांकियां और प्रभु श्रीराम की मनमोहक छवि श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रही। झांकियों को देखने के लिए मार्ग के दोनों ओर लोगों की भीड़ जमा रही। नगर के विभिन्न स्थानों पर व्यापारियों और नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर राम बरात का स्वागत किया। भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने झांकियों के दर्शन कर प्रभु श्रीराम का आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर सभासद संघ अध्यक्ष उत्साह भारद्वाज, सभासद दिनेश वार्ष्णेय नोहखेड़ा, अमित शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सार्वजनिक रामलीला कमेटी के अध्यक्ष राहुल अग्रवाल राधे, उपाध्यक्ष कान्हा वार्ष्णेय, शोभायात्रा अध्यक्ष विष्णु ठाकुर, आशीष गर्ग, जगदीश रावल, कन्हैया कश्यप, भरत शर्मा, धर्मेंद्र बघेल, बृजमोहन, श्रीनिवास कश्यप, त्रिलोकी नाथ, राजकुमार समेत कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed