फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The mega event will include the examination of 90 thousand students

परीक्षा के महाकुंभ में शामिल होंगे 90 हजार छात्र

Wed, 17 Feb 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Wed, 17 Feb 2016 10:50 PM IST
विज्ञापन
The mega event will include the examination of 90 thousand students
जिले के 198 परीक्षा केंद्रों पर गुरुवार से 90 अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। केंद्रों पर सुबह से ही शिक्षक और कर्मचारी तैयारी में जुट गए। शिक्षकों की कमी के कारण केंद्र व्यवस्थापक परेशान दिखाई दिए। काफी संख्या में छात्र-छात्राएं स्कूलों में प्रवेश पत्र लेने पहुंचे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह ग्यारह बजे अविनाशी सहाय आर्य विद्यालय में परीक्षा सहायक कक्षवार परीक्षार्थियों का आवंटन कर रहे थे। शिक्षक कर्मचारियों के साथ परीक्षार्थियों की डेस्क स्लिप चस्पा करने में व्यस्त थे। प्रधानाचार्य डा. ज्ञानेंद्र कुदेशिया ने बताया कि परीक्षा संबंधी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। दोपहर साढ़े बारह बजे आरएलसीएस इंटर कालेज में कुछ कक्षाध्यापक प्रवेश पत्र बांटते दिखे। वहीं कुछ शिक्षक शिक्षिकाएं सीटिंग प्लान और परीक्षा संबंधी कार्य निपटा रहे थे। चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ब्लैक बोर्ड पर अखबार चिपकाकर ढक रहे थे। कर्मचारी अस्थाई टायलेट का निर्माण करते दिखाई दिए। तमाम परीक्षार्थी सीटिंग प्लान देखने और प्रवेश पत्र मिलने का इंतजार कर रहे थे। दोपहर एक बजे के लगभग महारानी लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कालेज में सन्नाटा पसरा था। टीचर्स बरामदे में गपशप करती दिखीं। सिटिंग प्लान पूरा कर कक्षों में ताले लगा दिए गए थे। प्रधानाचार्य डॉ. विनीता तिवारी ने बताया कि परीक्षा तैयारियां पूरी हो चुकी हैं।
विज्ञापन

 जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज कुमार गिरी बुधवार को अपने कार्यालय में विभागीय दिशा निर्देशों की जानकारी दे रहे थे। साथ ही आदेशों की प्रतियां उपलब्ध करा रहे थे। केंद्र व्यवस्थापक अव्यवस्थाओं का रोना रोते दिखाई दिए। शिक्षक बसंत यादव ने बताया कि निर्देश के बाद भी केंद्र पर नियुक्त कक्ष निरीक्षक नहीं पहुंच रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed