{"_id":"687bf0bc0b55821bbd074193","slug":"the-meat-shop-running-during-the-month-of-shravan-was-closed-etah-news-c-163-1-eta1001-136502-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सावन माह में चल रही मीट की दुकान कराई गई बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सावन माह में चल रही मीट की दुकान कराई गई बंद
Sun, 20 Jul 2025 12:53 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sun, 20 Jul 2025 12:53 AM IST
विज्ञापन
एटा। शासन-प्रशासन के दिशा निर्देश के बाद भी मीट की दुकान खुल रही थी। बजरंग दल के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना देकर दुकान को बंद कराया।
सावन में भक्त दूर-दराज से कांवड़ लेकर गंगा घाटों पर जाते हैं। वहां से गंगाजल लेकर गंतव्य तक पहुंचते हैं। शासन-प्रशासन ने पूरे माह मीट की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया है। इसके बाद भी शुक्रवार को निधौैली रोड पर एक दुकान में मीट बिक रहा था। जानकारी मिलते ही बजरंग दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और पुलिस को सूचना देकर दुकान को बंद कराया। पुलिस ने दुकानदार को सख्त हिदायत दी है। सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि सावन के महीने में इस प्रकार का कृत्य न करें जिससे किसी प्रकार से कानून व्यवस्था बिगड़े।